विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Arjun Rampal Birthday: गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन रामपाल के बर्थडे पर लुटाया प्यार, शेयर किया वीडियो

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Sun, 26 Nov 2023 01:53 PM (IST)

Happy Birthday Arjun Rampal बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल का नाम बी टाउन के बेस्ट एक्टर में लिया जाता है। उन्होंने ...और पढ़ें

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स (Photo Credit: Instagram)
अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. अर्जुन रामपाल मना रहे हैं 51वां जन्मदिन
  2. गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने लुटाया प्यार
  3. सालों से साथ हैं अर्जुन और गैब्रिएला

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Arjun Rampal Birthday: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। एक्टर के इस खास दिन पर उनके फैंस, दोस्त और परिवार वाले उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। अब अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने भी उन्हें एक खास पोस्ट के साथ बर्थडे विश किया है।

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स बॉलीवुड के सबसे फेमस कपल में से एक हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक साथ तस्वीरें शेयर करते हैं और एक-दूसरे के लिए अपना प्यार व्यक्त करते हुए नजर आते हैं।

यह भी पढ़ें: Arjun Rampal Birthday: फैशन डिजाइनर ने दिया मॉडलिंग का ऑफर, इस फिल्म ने बदल दी अर्जुन रामपाल की किस्मत

गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने लुटाया अर्जुन रामपाल पर प्यार

26 नवंबर को एक्टर अर्जुन रामपाल को उनका बर्थडे विश करते हुए गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। गैब्रिएला ने पोस्ट में एक छोटी सी क्लिप शेयर की, जिसमें अर्जुन रामपाल पार्टी एन्जॉय करते हुए, बच्चों के साथ मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Gabriella Demetriades (@gabriellademetriades)

इस क्लिप को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा 'हैप्पी बर्थडे बेबी, वास्तव में आपके जैसा कोई नहीं है, हमें और अपने आप को आश्चर्यचकित करते रहो'। जैसे ही गैब्रिएला ने पोस्ट किया, उसके बाद अर्जुन रामपाल ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की और लिखा, 'थैंक यू माई लव, आप मुझमें सर्वश्रेष्ठ लाते हैं'।

मलाइका अरोड़ा और फैंस ने भी किया विश

गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स के इस पोस्ट पर बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने भी अर्जुन रामपाल को बर्थडे विश किया। इसके साथ ही कई फैंस ने भी कमेंट सेक्शन में कमेंट करते हुए स्टार को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।

सालों से साथ हैं अर्जुन और गैब्रिएला

अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक्टर पहली पत्नी मेहर जेसिया से तलाक के बाद से गैब्रिएला के साथ रिलेशनशिप में हैं। बता दें कि अर्जुन और गर्लफ्रेंड के दो बच्चे भी हैं। दोनों के दो बेटे हैं।

यह भी पढ़ें: आखिर क्यों Arjun Rampal की बेटी Mahikaa की सोशल मीडिया पर हो रही है चर्चा, बार-बार देखा जा रहा है ये वीडियो