विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चार बार पापा बनने के बाद Arjun Rampal ने की दूसरी शादी, 53 साल की उम्र में Dhurandhar 2 एक्टर बने दूल्हा

Published: Fri, 21 Aug 2026 10:10 PM (IST)

8 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद अर्जुन रामपाल ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड के साथ गोवा में गुपचुप शादी रचाई। यह अभिनेता की दूसरी शादी है। 

अर्जुन रामपाल ने की दूसरी शादी/ फोटो- Instagram

अर्जुन रामपाल ने की दूसरी शादी/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. 53 साल की उम्र में दूसरी बार शादी के बंधन में बंधे अर्जुन रामपाल

  2. 8 साल के लंबे रिलेशन के बाद गर्लफ्रेंड से की गोवा में शादी

  3. चार बच्चों के पिता हैं धुरंधर 2 एक्टर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धुरंधर 2' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म में अपने दमदार अभिनय से तारीफ बटोरने वाले अर्जुन रामपाल अपनी निजी जिंदगी को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। अभिनेता ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड से गोवा में सीक्रेट वेडिंग कर ली है। अभिनेता ने शो सा से दूर अपनी विदेशी गर्लफ्रेंड के साथ रजिस्टर मैरिज की है।

53 साल की उम्र में अर्जुन रामपाल ने की दूसरी शादी

इंडिया टुडे की रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2018 से एक-दूसरे को डेट कर रहे अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस ने गोवा के बर्देज उप-पंजीयक कार्यालय में 21 अगस्त 2026 में अपनी शादी को रजिस्टर किया। कोर्ट मैरिज के बाद कपल ऑफिशियल पति-पत्नी बन चुका है। इससे पहले अर्जुन रामपाल जब रिया चक्रवर्ती के पॉडकास्ट में आए थे, तो उन्होंने गैब्रिएला के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए यह कंफर्म किया था कि दोनों ने सगाई कर ली है। हालांकि, अभी तक कपल ने खुद अपनी शादी की खबरों को ऑफिशियल नहीं किया है।

Untitled design (8)

पॉडकास्ट में सगाई का खुलासा होने पर गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस ने कहा था, "प्यार कुछ शर्तों के साथ आता है। अगर वह इंसान उस तरीके से व्यवहार करता है, तो हम उसे अप्रूवल देते हैं कि उसके प्यार को स्वीकार करना है या नहीं, लेकिन जब आपका बच्चा हो जाता है, तो आप सैया नहीं कर सकते। ऐसा नहीं है कि मैं उसके पीछे इसलिए पड़ी हूं, क्योंकि वह बहुत हॉट है। मैं उम्मीद करती हूं कि इसने भी मेरे बारे में कभी ऐसा नहीं बोला होगा।"

जिसके जवाब में अर्जुन रामपाल ने कहा था, "मैं इसके पीछे पड़ा था, क्योंकि ये बहुत ही हॉट हैं, बाद में मुझे ये एहसास हुआ कि हमारे रिश्ते में इनकी हॉटनेस से भी अधिक कुछ है।" जब गैब्रिएला ने यह कहा कि हम मैरिड नहीं है, लेकिन क्या पता कब शादी हो जाए, तो अर्जुन ने तपाक से जवाब देते हुए कहा था कि हमने सगाई कर ली है।"

Screenshot 2026-08-21 220625

अर्जुन रामपाल की है दूसरी शादी

जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि ये अर्जुन रामपाल की दूसरी शादी है। उन्होंने साल 1998 में सुपरमॉडल और बिजनेसवुमन मेहर जेसिया से शादी की थी, जिनसे उनकी दो बेटियां माहिका और मायरा हैं। साल 2018 में कपल ने सेपरेशन की घोषणा की थी। गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस से अर्जुन रामपाल के दो बेटे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।