Happy Birthday Arjun Rampal: अर्जुन रामपाल के बर्थडे पर गर्लफ्रैंड गैब्रिएला ने रोमांटिक फोटो शेयर कर लिखा ये पोस्ट
बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल आज अपना 46वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन पर उनकी जिंदगी के एक खास सदस्य ने खास तरीके से उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल आज अपना 46वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन पर उनकी जिंदगी के एक खास सदस्य ने खास तरीके से उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। अर्जुन रामपाल हाल ही में पिता बने हैं। उनकी गर्लफ्रैंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने एक बेटे के जन्म दिया है। गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटोज शेयर की हैं जिनमें वो अर्जुन के रोमांटिक और मस्ती के मूड में दिख रही हैं।
गैब्रिएला ने उन फोटोज के साथ अर्जुन के लिए एक खास मैसेज भी लिखा है। अर्जुन को बर्थडे विश करते हुए गैब्रिएला ने ये भी बताया है कि वो उन्हें किस नाम से बुलाती हैं। उन्होंने अर्जुन को बर्थडे विश करते हुए लिखा है, 'हैपी बर्थडे श्रीजी'।
आपको बता दें कि अर्जुन रामपाल और उनकी मॉडल पत्नी मेहर जेसिया को हाल ही में फैमिली कोर्ट से तलाक मिला है। अब अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड गैब्रएला संग शादी करने की अटकलें लगाई जा रही हैं। अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रएला ने हाल ही में बेटे अरिक को जन्म दिया है। अर्जुन और गैब्रएला की लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात 2009 में आईपीएल पार्टी में हुई थी। कुछ साल बाद दोनों ने डेटिंग शुरू कर दी।