विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बांद्रा पैपराजी से फोटोग्राफी सीख मलाइका अरोड़ा पेरिस में दिखा रही हैं अपनी स्किल्स, अर्जुन कपूर ने कहा- कर लो बुक

By Tanya AroraEdited By:
Published: Wed, 29 Jun 2022 02:06 PM (IST)

Arjun Kapoor का जन्मदिन मनाने के लिए पेरिस गए मलाइका और अर्जुन कपूर अपने हॉलिडेज को खूब एन्जॉय कर रहे ...और पढ़ें

arjun kapoor witty comment on malaika arora photography skills. Photo Credit- Instagram
arjun kapoor witty comment on malaika arora photography skills. Photo Credit- Instagram

शिखा धारीवाल, मुंबई। इन दिनों लवबर्ड मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पेरिस में है।आपको बता दें  कि 26 जून को अर्जुन कपूर का 37वां जन्मदिन था और इस खास मौके पर मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर छुट्टियां मनाने पेरिस गए थे। फिलहाल दोनों अभी दोनो पेरिस में ही हैं। मलाइका और अर्जुन ने पेरिस में इस दौरान टॉम क्रूज की फिल्म देखी और इसके अलावा दोनो रोमांटिक डेट्स पर फूड एंजॉय करते हुए और खूब मस्ती करते हुए नजर आए। अर्जुन और मलाइका अपने वेकेशन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार शेयर कर रहे हैं। अर्जुन और मलाइका की रोमांटिक कैमिस्ट्री उनके फैंस को भी खूब पसंद आ रही है।

अब हाल ही में अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा की एक तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में शेयर की है, जिसमें मलाइका पेरिस की स्ट्रीट्स पर एक फोटो क्लिक करती नजर आ रहीं हैं। अर्जुन ने इस तस्वीर के कैप्शन में लिखा 'सब लोग देख लो यह टाउन में नई फोटोग्राफर आई हैं।आप लोग भी अब अपनी पार्टी और इवेंट्स के लिए इन्हें बुक कर सकते हैं'।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की एक तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मैं भी तो डिसेंट तस्वीरें क्लिक करती हूं'। इतना ही नहीं अर्जुन कपूर ने जब मलाइका को नया फोटोग्राफर कहा, तो मलाइका ने भी  अर्जुन की स्टोरी को अपने इंस्टा पर रीपोस्ट करते हुए मजाकिया अंदाज में लिखा, 'हाहा मैंने बांद्रा की बेस्ट पैपराजी से फोटोग्राफी सीखी है'।

अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर संग अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार किया था। अब दोनों अक्सर पार्टी और इवेंट्स वैगरह में साथ ही स्पॉट किए जाते हैं, लेकिन अर्जुन और मलाइका से जब भी उनकी शादी से जुड़ा सवाल पूछा जाता है तो दोनो ही शादी से जुड़े सवाल को टाल देते है। लेकिन सूत्रों की माने तो कपल शादी के मूड में है और इस साल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोडा शादी कर सकते हैं। रिपोर्ट्स की माने तो दोनों की शादी काफी कम लोगो की मौजूदगी में होगी। इसमें सिर्फ परिवार के लोगो के अलावा अर्जुन और मलाइका के चंद करीबी ही शामिल होंगे।