Move to Jagran APP

अर्जुन कपूर ने लेडी लव मलाइका अरोड़ा के साथ शेयर की तस्वीर, बोले- 'वो मुझे खुश करती है'

लेकिन अब दोनों ही खुलेआम अपने रिलेशनशिप को अपनाते हैं। अब हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपनी लेडी लव के साथ एक नई तस्वीर शेयर की है। जिसे देख दोनों के फैंस खासे खुश नजर आ रहे हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Sun, 07 Nov 2021 03:09 PM (IST)Updated: Sun, 07 Nov 2021 03:09 PM (IST)
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिलेशनशिप के चर्चे सालों से इंडस्ट्री के गलियारों में गूंज रहे हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता रहा है। हालांकि काफी समय तक तो अर्जुन और मलाइका ने अपने रिलेशनशिप को छुपाकर रखा। लेकिन अब दोनों ही खुलेआम अपने रिलेशनशिप को अपनाते हैं। अब हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपनी लेडी लव के साथ एक नई तस्वीर शेयर की है। जिसे देख दोनों के फैंस खासे खुश नजर आ रहे हैं।

loksabha election banner

अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर कई तस्वीरें और वीडियो फैंसके साथ शेयर करते रहते हैं। इन दिनों अर्जुन कपूर सोशल मीडिया के जरिए अपनी लेडी लव मलाइका के ऊपर प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं। हाल ही में अर्जुन कपूर ने मलाइका अरोड़ा के साथ एक कैंडिड फोटो शेयर की है। ये तस्वीर अर्जुन और मलाइका की दिवाली पार्टी की है। इसके जरिए अर्जुन ने मलाइका के प्रति अपना प्यार जाहिर किया है।

अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर अर्जुन और मलाइका की कैंडिड तस्वीर है। जिसमें मलाइका गुलाबी रंग की साड़ी पहनी हुई हैं और अर्जुन कपूर काले रंग का कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं। तस्वीर में मलाइका का चेहरा दूसरी तरफ है और वो हंस रही हैं। तो वहीं अर्जुन कपूर मलाइका की तरफ देखकर हंस रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा, 'जब वो मेरी बेतुकी बातों पर हंसती है, वो मुझे खुश करती है।'

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की इस तस्वीर को खूब पसंद किया जा रहा है। इस तस्वीर पर उनके कई दोस्त और फैंस कमेंट कर दोनों की खूब तारीफ कर रहे हैं। अर्जुन मलाइका की इस तस्वीर पर ईशा गुप्ता, भूमि पेडनेकर, ताहिरा कश्यप, महीप कपूर ने कमेंट कर प्यार बरसाया है। तो वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने भी तस्वीर पर मलाइका और अर्झुन के प्रति अपना प्यार जाहिर किया हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.