Move to Jagran APP

बर्थडे लंच पर खोए- खोए से नजर आए अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा ने क्लिक की फोटो

अर्जुन कपूर ने अपने बर्थडे लंच की तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है। इस तस्वीर को उनकी लेडी लव मलाइका अरोड़ा ने क्लिक किया है। तस्वीर में अर्जुन कपूर खिड़की से बाहर देख रहे हैं और सोच में डूबे हुए नजर आ रहे हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Mon, 28 Jun 2021 06:46 PM (IST)Updated: Mon, 28 Jun 2021 06:46 PM (IST)
बर्थडे लंच पर खोए- खोए से नजर आए अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा ने क्लिक की फोटो
अर्जुन कपूर की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर ने हाल ही में 26 जून को अपना 36वां जन्मदिन मनाया है। इस खास दिन को उनके लिए उनके फैंस और दोस्तों ने अपनी शुभकामनाओं से और भी खास बना दिया था। अर्जुन कपूर अपने बर्थडे पर लेडी लव मलाइका अरोड़ा के साथ लंच डेट पर गए थे। लेकिन लंच डेट पर अर्जुन कपूर कुछ खोए- खोए से नजर आए।

loksabha election banner

अर्जुन कपूर ने अपने बर्थडे लंच की तस्वीर सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की है। इस तस्वीर को उनकी लेडी लव मलाइका अरोड़ा ने क्लिक किया है। तस्वीर में अर्जुन कपूर खिड़की से बाहर देख रहे हैं और सोच में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ कैप्शन में अर्जुन ने लिखा, 'बर्थडे लंच पर सोच में फंस गया था। एक साल में कितने अंतर आ जाते हैं।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

आगे अर्जुन ने लिखा, 'एक साल पहले मैं निराश, थका हुआ और भ्रमित था, आज मैं नई ऊर्जा, जोश और दृढ़ संकल्प के साथ तैयार बैठा हूं कि मेरे जीवन में आने वाली किसी भी विपरीत परिस्थिति का मैं सामना करूं। बस उन सभी को स्वीकार करना चाहता हूं जो मेरे करीब हैं। जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया, मेरा समर्थन किया और मेरी देखभाल की। मेरे काम के साथी, प्रशंसक, दोस्त, परिवार और मेरा बच्चा मेरे साथ खड़े होने के लिए धन्यवाद।'

इस तस्वीर के साथ उन्होंने ये भी लिखा कि इसे मलाइका अरोड़ा ने क्लिक किया है। साथ ही उन्होंने मलाइका के लिए लिखा है कि 'वह मुझे हमेसा अच्छा दिखाती है।' बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक दूसरे को काफी समय से डेट कर रहे हैं। अर्जुन के जन्मदिन पर भी उन्होंने एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी। जिसके साथ उन्होंने अर्जुन कपूर को सनशाइन भी बताया था।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.