Move to Jagran APP

Sushant Singh Rajput को अर्जुन कपूर ने इस फ़िल्म में किया था रिप्लेस, पुराना ट्वीट सामने आने पर हो रहे ट्रोल

उपन्यास लेखक चेतन भगत का एक पुराना पोस्ट सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। चेतन ने इस पोस्ट में फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में सुशांत सिंह राजपूत को कास्ट किए जाने की खबर लिखी थी।

By Priti KushwahaEdited By: Published: Thu, 25 Jun 2020 09:03 AM (IST)Updated: Fri, 26 Jun 2020 08:01 AM (IST)
Sushant Singh Rajput को अर्जुन कपूर ने इस फ़िल्म में किया था रिप्लेस, पुराना ट्वीट सामने आने पर हो रहे ट्रोल
Sushant Singh Rajput को अर्जुन कपूर ने इस फ़िल्म में किया था रिप्लेस, पुराना ट्वीट सामने आने पर हो रहे ट्रोल

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन ने सभी को हिलाकर रख दिया। सुशांत की मौत ने इंडस्ट्री में फिर से नेपोटिज्म को लेकर एक तगड़ी बहस छेड़ दी है। लगातर सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म को लेकर बहस जारी है। फैंस से लेकर स्टार्स तक इसके खिलाफ पोस्ट कर रहे हैं और कई स्टार्स पर अपना निशाना साध रहे हैं। इसी बहस के बीच अब उपन्यास लेखक चेतन भगत का एक पुराना पोस्ट सोशल मीडिया खूब वायरल हो रहा है। चेतन ने इस पोस्ट में फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में सुशांत सिंह राजपूत को कास्ट किए जाने की खबर लिखी थी। वहीं अब चेतन भगत का पोस्ट वायरल हो रहा है और अर्जुन यूजर्स के निशाने पर हैं।  

loksabha election banner

लेखक चेतन भगत की बुक 'हाफ गर्लफ्रेंड' की कहानी पर ही बॉलीवुड की फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' बनी है। ये फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस मूवी में अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर ने लीड रोल प्ले किया था। लेकिन 'हाफ गर्लफ्रेंड' में पहले अर्जुन कपूर की जगह सुशांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिका निभाने वाले थे। 

 

चेतन भगत का जो ट्वीट वायरल हो रहा है, उसमें उन्होंने लिखा था, 'यह बताते हुए काफी खुशी हो रही हैं कि सुशांत सिंह राजपूत मोहित सुरी के निर्देशन में बनी फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड में लीड रोल करेंगे। शूटिंग 2016 से शुरू होगी।'

चेतन भगत के इस पोस्ट के सामने आने के बाद से सुशांत सिंह राजपूत के फैंस का गुस्सा और बढ़ गया है। सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स अर्जुन कपूर और बॉलीवुड में नेपोटिज्म पर निशाना साध रहे हैं। 

आपको बता दें कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार 14 जून, 2020 अपने मुंबई वाले फ्लैट में फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया था। ऐसा माना जा रहा है कि सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका ​इलाज चल रहा था। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.