Move to Jagran APP

मां को याद कर एक बार फिर इमोशनल हुए अर्जुन कपूर, बोले- 'प्लीज मेरा ख्याल रखना'

अर्जुन कपूर ने अपनी मां को याद करते हुए पोस्ट शेयर की है। अर्जुन कपूर की इस पोस्ट में उनका अपनी मां के प्रति प्यार साफ नजर आ रहा है। तस्वीर में अर्जुन मुस्कुरा जरूर रहे हैं लेकिन उनके दिल का दर्द किसी से छुपा नहीं है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Sun, 10 Oct 2021 02:29 PM (IST)Updated: Sun, 10 Oct 2021 02:29 PM (IST)
मां को याद कर एक बार फिर इमोशनल हुए अर्जुन कपूर, बोले- 'प्लीज मेरा ख्याल रखना'
अर्जुन कपूर की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। अर्जुन कपूर अपनी मां मोना कपूर के बेहद करीब थे। अर्जुन की मां अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन अभिनेता अक्सर अपनी मां को याद करते रहते हैं। अब हाल ही में एक बार फिर से अर्जुन कपूर ने अपनी मां को याद करते हुए पोस्ट शेयर की है। अर्जुन कपूर की इस पोस्ट में उनका अपनी मां के प्रति प्यार साफ नजर आ रहा है। तस्वीर में अर्जुन मुस्कुरा जरूर रहे हैं लेकिन उनके दिल का दर्द किसी से छुपा नहीं है।

loksabha election banner

अर्जुन कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ पोस्ट करते रहते हैं। अब हाल ही में अर्जुन कपूर ने अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अर्जुन कपूर मुस्कुरा रहे हैं और आसमान की तरफ देख रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन के जरिए अपनी दिवंगत मां को याद किया है।

अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए इस तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मैं हमेशा ऊपर देखता हूं और मुस्कुराता हूं क्योंकि मुझे पता है कि मेरे पास एक एंजल है जो मुझे देख रहा है। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं मां प्लीज मेरी हमेशा ऐसे ही केयर करते रहना।' अर्जुन कपूर के इस पोस्ट पर उनकी बहन अंशुला कपूर ने भी कमेंट में हार्ट शेप ईमोजी बनाई है। अभिनेता की इस तस्वीर को खूब पसंद भी किया जा रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

बता दें कि अर्जुन कपूर जल्द ही मोहित सूरी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ जॉन अब्राहम, दिशा पाटनी और तारा सुतारिया भी नजर आएंगे। इससे पहले हाल ही में अर्जुन कपूर फिल्म 'भूत पुलिस' में नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान, जैकलीन फर्नांडिस और यामी गौतम भी मुख्य भूमिका में थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.