अर्जुन कपूर को अब इस हीरोइन ने बना डाला है अपना दीवाना!
अर्जुन कपूर पर जान छिड़कने वाली लड़कियों की कमी नहीं है, मगर हाल ही में उन्होंने करीना कपूर को अपना पहला प्यार (क्रश) बताकर चौंका दिया था। खैर, वह आजकल एक बॉलीवुड हीरोइन से कुछ ज्यादा ही प्रभावित हैं और वो कोई और नहीं, बल्कि जैकलीन फर्नांडिस हैं।
मुंबई। अर्जुन कपूर पर जान छिड़कने वाली लड़कियों की कमी नहीं है, मगर हाल ही में उन्होंने करीना कपूर को अपना पहला प्यार (क्रश) बताकर चौंका दिया था। खैर, वह आजकल एक बॉलीवुड हीरोइन से कुछ ज्यादा ही प्रभावित हैं और वो कोई और नहीं, बल्कि जैकलीन फर्नांडिस हैं।
सलमान की सजा पर बोलने से बचे रणबीर, पर कहा ...!
जी हां, वैसे तो अर्जुन कपूर ने अब तक किसी भी फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस के साथ काम नहीं किया है, इसके बावजूद वह उनसे बहुत प्रभावित हैं और वह उनकी खुलकर तारीफ करते भी नजर आए हैं। अर्जुन कपूर ने कहा है कि उन्होंने पूरी दुनिया में जैकलीन फर्नांडिस जैसी सकारात्मक अभिनेत्री नहीं देखी है।
रणबीर को इसलिए शादी को लेकर खुलकर आना पड़ा सामने!
हालांकि अर्जुन कपूर की जैकलीन फर्नांडिस की इस तरह तारीफ करने की खास वजह पता नहीं चली है। वह उनकी खूबसूरती पर भी फिदा हैं। एक साथ फिल्म में काम करने के दौरान हीरो-हीरोइन का एक दूसरे की तारीफ में कसीदे पढ़ना ताे समझ में आता है, मगर इन दोनों ने तो अभी तक किसी फिल्म में एक साथ काम किया ही नहीं है। ऐसे में तो अर्जुन कपूर ही समझा सकते हैं कि आखिर माजरा क्या है।