Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अर्जुन कपूर ने बहन ख़ुशी और जाह्नवी कपूर संग मनाया लोहड़ी का त्यौहार, देखें तस्वीरें

    By Hirendra JEdited By:
    Updated: Wed, 16 Jan 2019 07:37 AM (IST)

    रविवार को दिन भर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर लोहड़ी की शुभकामनायें भी देते रहे। इन सबके बीच कुछ स्टार्स ने लोहड़ी फेस्टिवल सेलिब्रेट भी किया, जैसा कि आप इन तस्वीरों में देख पा रहे हैं।

    अर्जुन कपूर ने बहन ख़ुशी और जाह्नवी कपूर संग मनाया लोहड़ी का त्यौहार, देखें तस्वीरें

    मुंबई। 13 जनवरी को देश भर में लोहड़ी का त्यौहार मनाया गया। बॉलीवुड में भी इस फेस्टिवल को लेकर एक उत्साह देखने को मिला। अभिनेता अर्जुन कपूर के घर पर भी इस फेस्टिवल की धूम रही। अर्जुन कपूर के साथ लोहड़ी मनाने के लिए उनकी बहन जाह्नवी कपूर, ख़ुशी कपूर के अलावा चाचू अनिल और संजय कपूर भी पहुंचे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी फ़िल्मों के अलावा मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिश्ते को लेकर ज़्यादा चर्चा में रहते हैं। बहरहाल, लोहड़ी के मौके पर अर्जुन बिल्कुल अलग लुक में दिखे। आप देख सकते हैं क्लीन शेव कराने के बाद मूंछों में यूं कैप पहने अर्जुन काफी डैशिंग लग रहे हैं। अर्जुन के कैप पर डूड लिखा भी हुआ है!

    यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर से अपने रिश्ते पर खुलकर बोलीं आलिया भट्ट, पिता की बात सुनकर निकले आंसू

    बोनी कपूर और उनकी पहली पत्नी के बेटे अर्जुन ने बोनी की दूसरी पत्नी श्रीदेवी के निधन के बाद उनकी बेटियों यानी अपनी बहनों के साथ हर सुख-दुःख में खड़े नज़र आये हैं। लोहड़ी के दिन भी वो अपनी बहनों के साथ दिखे। जाह्नवी कपूर इस मौके पर कुछ इस अंदाज़ में दिखीं।

    कपूर परिवार ने मिलकर लोहड़ी का फेस्टिवल मनाया और सभी इस मौके पर बेहद खुश नज़र आये। जाह्नवी की छोटी बहन ख़ुशी कुछ इस अंदाज़ में लोहड़ी मनाती दिखीं।

    अनिल कपूर भी अपने भतीजे अर्जुन और भतीजियों के साथ लोहड़ी मनाने के लिए पहुंचे। अनिल कपूर इस मौके पर बिल्कुल अपने अंदाज़ में ही नज़र आये।

    बोनी और अनिल कपूर के छोटे भाई संजय कपूर भी इस आयोजन में सपरिवार शामिल रहे। उनके अलावा मोहित मारवाह भी अपनी पत्नी के साथ इस मौके पर मौजूद दिखे।

    संजय कपूर की बेटी और जाह्नवी-ख़ुशी की चचेरी बहन शनाया कपूर भी परिवार के साथ लोहड़ी मनाती दिखीं।

    यह भी पढ़ें:  अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भी हैं बेहद चार्मिंग और स्टाइलिश, देखें लेटेस्ट तस्वीरें

    रविवार को दिन भर तमाम बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर लोहड़ी की शुभकामनायें भी देते रहे। इन सबके बीच कुछ स्टार्स ने लोहड़ी फेस्टिवल सेलिब्रेट भी किया, जैसा कि आप इन तस्वीरों में देख पा रहे हैं।

    comedy show banner
    comedy show banner