Move to Jagran APP

अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फ़िल्म 'संदीप और पिंकी फ़रार' का फ़र्स्ट लुक रिलीज़, जानें- कब आएगा ट्रेलर

अर्जुन और परिणीति पहली बार 2012 की फ़िल्म इश्क़ज़ादे में साथ आये थे। दोनों की यह तीसरी फ़िल्म है। इससे पहले अर्जुन परिणीति के साथ 2018 में रिलीज़ हुई नमस्ते इंग्लैंड में साथ आये थे। दोनों इस फ़िल्म से रीयूनाइट हो रहे हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 06:32 PM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 07:50 AM (IST)
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फ़िल्म 'संदीप और पिंकी फ़रार' का फ़र्स्ट लुक रिलीज़, जानें- कब आएगा ट्रेलर
Arjun Kapoor and Parineeti Chopra on film's poster. Photo- Twitter

नई दिल्ली, जेएनएन। फ़र्स्ट लुक पोस्टर के साथ रिलीज़ से लगभग 10 दिन पहले अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की फ़िल्म संदीप और पिंकी फ़रार का प्रमोशन शुरू हो गया। फ़र्स्ट लुक के साथ यशराज फ़िल्म्स ने जानकारी दी कि ट्रेलर 9 मार्च को आ रहा है। फ़िल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी। 

loksabha election banner

संदीप और पिंकी फ़रार का निर्देशन दिबाकर बनर्जी ने किया। अर्जुन और परिणीति की यह तीसरी फ़िल्म है। अर्जुन ने 2012 की फ़िल्म इश्क़ज़ादे से डेब्यू किया था, जिसमें परिणीति फीमेल लीड में थीं। इसके बाद अर्जुन, परिणीति के साथ 2018 में रिलीज़ हुई नमस्ते इंग्लैंड में साथ आये थे।

संदीप और पिंकी फ़रार दिबाकर बनर्जी के स्टाइल को दिखाने वाली ब्लैक-कॉमेडी फ़िल्म है। फ़िल्म में अर्जुन कपूर हरियाणवी कॉप के किरदार में दिखेंगे, वहीं परिणीति का किरदार एक कॉरपोरेट ऑफ़िसर का है। फ़िल्म में पंकज त्रिपाठी, जयदीप अहलावत, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव और संजय मिश्रा भी अहम किरदारों में दिखेंगे। 

सिनेमाघरों में अर्जुन कपूर की आख़िरी रिलीज़ फ़िल्म पानीपत है, जो 2019 में आयी थी। संदीप और पिंकी फ़रार पहले 20 मार्च 2020 को रिलीज़ होने वाली थी, मगर कोरोना वायरस पैनेडेमिक की वजह से फ़िल्म की रिलीज़ स्थगित हो गयी। इसके अलावा 2021 में अर्जुन भूत पुलिस में नज़र आएंगे। फ़िलहाल वो एक विलेन रिटर्न्स की शूटिंग कर रहे हैं। अर्जुन इस साल नेटफ्लिक्स की फ़िल्म सरदार का ग्रैंडसन में भी दिखेंगे।

वहीं, परिणीति चोपड़ा की पिछली रिलीज़ जबरिया जोड़ी है, जो 2019 में ही आयी थी। इस फ़िल्म के ज़रिए परिणीति की भी बड़े पर्दे पर वापसी होगी। इसके बाद परिणीति की फ़िल्म साइना 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी, जो बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल की बायोपिक है।

बॉक्स ऑफ़िस पर संदीप और पिंकी फ़रार की टक्कर जॉन अब्राहम और इमरान हाशमी की फ़िल्म मुंबई सागा से होगी। यह गैंगस्टर-पुलिस ड्रामा है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.