विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'मुझे पता है Arijit Singh ने प्लेबैक सिंगिंग क्यों छोड़ी'? पलाश सेन ने किया खुलासा

Published: Tue, 03 Feb 2026 03:26 PM (IST)

अरिजीत सिंह के फैसले से हर कोई परेशान है। सब यही जानना चाहते हैं कि बॉलीवुड के मशहूर सिंगर ने ...और पढ़ें

पलाश सेन ने बताई अरिजीत सिंह के सिंगिंग छोड़ने की वजह/ फोटो- Instagram

पलाश सेन ने बताई अरिजीत सिंह के सिंगिंग छोड़ने की वजह/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अरिजीत सिंह ने बीते दिनों बॉलीवुड में प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लेने के निर्णय से हर किसी को चौंका दिया था। सभी इस सोच में पड़े हैं कि आखिरकार इतने अच्छे करियर को छोड़कर अरिजीत सिंह ने ऐसा फैसला क्यों लिया।

फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा अगर कोई भी कलाकार अरिजीत सिंह (Arijit Singh) से मिल रहा है, तो फैंस उनसे यही गुजारिश कर रहे हैं कि वह उन्हें अपना फैसला बदलने के लिए मना लें। अब हाल ही में सिंगर और एक्टर पलाश सेन ने बताया कि उन्हें पता है कि अरिजीत सिंह ने करियर के पीक पर इस तरह का फैसला क्यों लिया है। 

पलाश सेन ने बताया 24 साल पहले क्या हुआ था

सोमवार को पलाश सेन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया और लिखा, "24 साल पहले 2 फरवरी को मेरी बतौर एक्टर पहली फिल्म 'फिलहाल' रिलीज हुई थी। वह फ्लॉप थी। मेरे बारे में समीक्षकों ने उल्टा सीधा लिखा था और इंडस्ट्री के लोगों ने मुझे ट्रोल किया था। मॉडल से एक्ट्रेस बनी एक अदाकारा ने तो मुझे फिल्मों में काम न करने की सलाह ही दे दी थी। कई और लोगों ने भी ऐसा ही किया था। मुझे फिल्मों में कोई दिलचस्पी नहीं थी, मैंने सिर्फ इसलिए 'फिलहाल' की, क्योंकि उसमें गुलजार साहब का लिखा गाना था, जो मैं गाना चाहता था।"

यह भी पढ़ें- क्या Arijit Singh से उनका फैसला बदलवा पाएंगे Aamir Khan? इस वायरल वीडियो को देख यूजर्स ने लगाया अंदाजा

उन्होंने आगे लिखा, "मुझे नहीं पता कि उस वक्त लोग मुझे खतरा क्यों समझ रहे थे। मैं अपनी योग्यता के मुताबिक काम कर रहा था और उसे एन्जॉय कर रहा था। सच ये है कि मैं जानता हूं कि अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग क्यों छोड़ी। मैं बहुत सालों पहले उसी जगह पर था। मैंने अपना खुद का रास्ता चुना था और अब अरिजीत भी वैसे ही रास्ते पर चल रहे है।"

palash sen

अरिजीत सिंह ने जनवरी में लिया था सिंगिंग से संन्यास

अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा था, "हेलो आप सभी को हैप्पी न्यू ईयर। मुझे इतना सारा प्यार देने के लिए मैं आपका धन्यवाद करता हूं। मुझे ये बताते हुए खुशी हो रही है कि अब मैं कोई भी नया असाइनमेंट नहीं लूंगा। मैं सब छोड़ रहा हूं। ये बहुत ही अच्छी जर्नी थी।"

arijit singh retirement from singing

अरिजीत के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने के फैसले पर श्रेया घोषाल से लेकर उदित नारायण, विशाल भारद्वाज, अरमान मलिक, अमाल मलिक जैसे कई म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े हुए लोगों ने रिएक्ट किया था।

यह भी पढ़ें- Arijit Singh ने वैलेंटाइन वीक से पहले दिया तोहफा, O' Romeo का रोमांटिक सॉन्ग 'इश्क का फीवर' आउट