Arbaaz Khan की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी का शहनाज गिल के भाई संग बोल्ड बाथटब वीडियो हुआ वायरल, देखा जा रहा है बार-बार
शहनाज के भाई शहबाज बदेशा भी उस वक्त चर्चा में आए थे जब वह अपनी बहन को कुछ समय के लिए सपोर्ट करने शो में पहुंचे थे। इसी बीच अब शहनाज के भाई शहबाज का एक वीडियो सामने आया हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। ‘बिग बॉस 13' फेम और एक्ट्रेस शहनाज गिल शो के बाद भी लगातार चर्चा में बनीं हुईं हैं। शहनाज ने बिग बॉस के घर में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं शो खत्म होने के बाद बैक-टू-बैक शहनाज के कई म्यूजिक वीडियो रिलीज हुए हैं। वहीं उन्हें फैन्स का प्यार भी बखूबी मिला है। शहनाज एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन शहनाज की लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियोज फैंस के बीच चर्चा में बने रहते हैं। शहनाज के भाई शहबाज बदेशा भी उस वक्त चर्चा में आए थे जब वह अपनी बहन को कुछ समय के लिए सपोर्ट करने शो में पहुंचे थे। इसी बीच अब शहनाज के भाई शहबाज का एक वीडियो सामने आया हैं। इस वीडियो में वह अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ बाथटब में डांस करते दिख रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वह जॉर्जिया और शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा बाथटब में डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों ही सीन पॉल के गाने ‘टैंपरेचर‘ पर डांस करते नजर आ रहे हैं। शहबाज और जॉर्जिया ने एक प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। दोनों ही एक म्यूजिक में साथ नजर आने वाले हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए जॉर्जिया ने कैप्शन में लिखा, ‘हम करते हैं चीजें, लेकिन कभी अपने पार्टनर इन क्राइम के साथ करते हैं।' आपको बता दें कि जॉर्जिया ने इस वीडियो में हैशटैग के जरिए यह भी बताया है कि वीडियो चंडीगढ़ में शूट होने वाला है। वीडियो में दोनों का जॉर्जिया काफी बोल्ड अवतार में नजर आ रही हैं। तो वहीं शहबाज बदेशा वीडियो में काफी फनी अवतार में दिख रहे हैं। जॉर्जिया के इस वीडियो पर शहबाज ने कॉमेंट करते हुए लिखा है, ‘वाह।' इसके साथ ही उन्होंने लाल रंग की हार्ट इमोजी भी बनाई हैं।
आपको बता दें कि हाल ही में शहनाज गिल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इन फोटोज में वो बेहद ग्लैमरस अवतार में नजर आईं थीं। फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्होंने अपने फैंस से मास्क लगाए रखने की अपील की थी। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस शहनाज गिल सिल्वर कलर की ड्रेस में नजर आईं थीं। एक्ट्रेस इस फोटोशूट में हॉट पोज देती नजर आईं थीं। इन फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर कर शहनाज ने कैप्शन लिखा था, ‘आप अगर खुद से प्यार करते हैंः यदि हां, तो जब भी आप बाहर जाए तो मास्क जारूर पहनें।' शहनाज गिल के इस फोटो को इंस्टाग्राम पर उनके फैंस काफी पसंद किया था।