विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़ा है AR Rahman का ये गाना, तीन सिंगर्स ने दी थी आवाज; 'ससुराल' में गाती हैं बहुएं

Published: Wed, 23 Sep 2026 07:04 PM (IST)

एआर रहमान (AR Rahman) का एक सुपरहिट गाना छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़ा है। इस गाने ने घर-घर में पहचान बना ली।

एआर रहमान के गाने का छत्तीसगढ़ से कनेक्शन। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

एआर रहमान के गाने का छत्तीसगढ़ से कनेक्शन। फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

HighLights

  1. छत्तीसगढ़ से जुड़ा है एआर रहमान का हिट गाना

  2. 17 सालों से बॉलीवुड का एवरग्रीन सॉन्ग है

  3. तीन सिंगर्स ने मिलकर हिट गाने को दी थी आवाज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 17 साल पहले एआर रहमान (AR Rahman) ने एक कल्ट गाना बनाया। एक ऐसा गाना जो मिडिल क्लास फैमिली और ससुराल के इर्द-गिर्द घूमता है। सास-बहू एक साथ बैठकर ठहाके मार रही हैं, छत पर बैठकर अचार बना रही हैं। ननद चुटकी काट रही है और देवर समझा रहे हैं। 

एआर रहमान का ये गीत बॉलीवुड में आते ही छा गया। इस गाने की पॉपुलैरिटी इतनी कि इस गाने के नाम पर टीवी सीरियल भी बन गया। यह गीत है फिल्म 'दिल्ली-6' (Delhi-6) का 'गेंदा फूल' (Genda Phool)। 2009 में आई 'दिल्ली-6' का ये गाना सुपरहिट हुआ था।

ससुराल की नोक-झोंक दिखाता है गीत

इस गाने को अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan), सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और उनके परिवार के ऊपर बहुत ही खूबसूरती से फिल्माया गया था। इस गीत को भले ही 17 साल हो गए, लेकिन आज भी इसका असर है। इस गाने में ससुराल में मीठी नोक-झोंक और रिश्तों की चंचलता को दिखाया गया है। आज भी बहुएं ससुराल में यह गीत गाती हैं।

छत्तीसगढ़ से जुड़ा है गाना

मगर क्या आपको पता है कि इस गीत का कनेक्शन छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) से है। जी हां, जिस गीत को एआर रहमान ने बॉलीवुड में अमर कर दिया, वो वास्तव में छत्तीसगढ़ की संस्कृति से जुड़ा है। आज भी वहां ससुराल में महिलाएं यह गीत गाकर जश्न मनाती हैं। कहा जाता है कि छत्तीसगढ़ की ददरिया लोक संस्कृति से जुड़ा है।

Sasural Genda Phool

पवित्रता को बयां करता है गीत

खुद 'गेंदा फूल' के गीतकार प्रसून जोशी ने इस गीत का छत्तीसगढ़ से कनेक्शन का जिक्र किया था। IMDb के मुताबिक, गीतकार ने कहा था कि 'गेंदा फूल' गाना छत्तीसगढ़ की एक लोक-धुन पर आधारित है, जहां गेंदे के फूलों को पवित्र और बहुत सुंदर माना जाता है। गाना गाने वाली लड़की उन्हें अपने ससुराल आने का न्योता देती है क्योंकि वहां का माहौल उनके रहने के लिए बहुत अच्छा है।

 

गाने के नाम पर बना सीरियल

'गेंदा फूल' गाने की धुनों को एआर रहमान और रजत ढोलकिया ने सजाया, गीत के बोल प्रसून जोशी ने लिखे और इसे तीन सिंगर्स रेखा भारद्वाज, श्रद्धा पंडित और सुजाता मजूमदार ने मिलकर गाया था। यह गाना उस वक्त इतना पॉपुलर हुआ था कि बाद में स्टार प्लस पर इसी नाम से 'ससुराल गेंदा फूल' (Sasural Genda Phool Serial) भी आया।

यह भी पढ़ें- Nusrat Fateh Ali Khan के लिए बनाया गया था AR Rahman का ये कल्ट गीत, 19 सालों से है नंबर-1 रोमांटिक सॉन्ग

यह भी पढ़ें- Om Shanti Om के लिए बना था Sonam Kapoor का ये सुपरहिट गाना, 15 साल से सिखा रहा है 'बेफिक्री'