इंटरनेट पर लीक हुआ किसिंग वीडियो, देखकर एयरपोर्ट पर रो पड़ीं Apoorva Mukhija; बोलीं- 'जब पैरेंट्स ने देखा...'
कुछ समय पहले अपूर्वा मखीजा (Apoorva Mukhija) का किसिंग वीडियो वायरल हुआ था। अब उन्होंने इस पर रिएक्ट हुआ।

लीक किसिंग वीडियो पर बोलीं अपूर्वा मखीजा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
ब्वॉयफ्रेंड संग वायरल हुआ था किसिंग वीडियो
किसिंग वीडियो देख घबरा गई थीं अपूर्वा मखीजा
अपूर्वा मखीजा ने बताया पैरेंट्स का रिएक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ दिन पहले रीबेल किड के नाम से मशहूर यूट्यूबर अपूर्वा मखीजा (Apoorva Mukhija) अपने वायरल किसिंग वीडियो के चलते चर्चा में आ गई थीं। उन्हें फेमस डीजे और रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड अमीन जैज (Amin Jaz) को किस करते हुए देखा गया था।
अब हाल ही में अपूर्वा मखीजा ने अमीन जैज के साथ लीक हुए किसिंग वीडियो को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने अपने हालिया व्लॉग में खुलासा किया है कि जब उन्हें उस क्लिप के बारे में पता चला तो वह एयरपोर्ट पर ही रोने लगी थीं।
एक साल पुराना था वीडियो
अपने व्लॉग में अपूर्वा मखीजा ने रिवील किया कि जो वीडियो लीक हुआ था, वो वास्तव में एक साल पुराना है। उन्होंने कहा, "मेरा एक साल पुराना वीडियो लीक हो गया है। यह वीडियो मेरे और एक दूसरे लड़के के बीच एक प्राइवेट पल का था। हमें पता नहीं था कि हमें रिकॉर्ड किया जा रहा है। यह एक प्राइवेट पार्टी में हुआ था।"
पैरेंट्स का था ऐसा रिएक्शन
अपूर्वा मखीजा ने आगे बताया कि उन्हें इस बारे में तब पता चला जब वह तुर्की से न्यूयॉर्क जा रही थीं और लंदन में लेओवर के दौरान इंतजार कर रही थीं। उन्हें लोग इस बारे में पूछने के लिए मैसेज करने लगे। उन्होंने बताया कि वीडियो देखने के बाद उनके पैरेंट्स का कैसा रिएक्शन था। अपूर्वा ने बताया-
यह पहली बार था जब मेरे माता-पिता ने वह वीडियो देखा। उन्हें पता ही नहीं था कि मेरा कोई बॉयफ्रेंड है। उन्हें इस बारे में कोई अंदाजा नहीं था।
View this post on Instagram
रो पड़ी थीं अपूर्वा
अपूर्वा ने बताया कि अपना वीडियो यूं सोशल मीडिया पर वायरल होता देख वो घबरा गई थीं। उन्होंने कहा, "तो मैं तो अपना आपा ही खो बैठी। मुझे याद है कि मैं हीथ्रो एयरपोर्ट पर बैठी थी और वहां कई लोग मौजूद थे। मैं बस नीचे बैठकर रोए जा रही थी।"
यह भी पढ़ें- Lock Upp 2 में सबको रुलाने वाली अपूर्वा मुखीजा ने सुनाई आपबीती, बोलीं- सुसाइड का ख्याल आ रहा था जब...'
