विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Anushka Sharma के इंस्टाग्राम पर आई कमेंट्स की बाढ़, Virat Kohli को लेकर सोशल मीडिया पर बढ़ी फैंस की बेचैनी

Published: Fri, 30 Jan 2026 09:54 AM (GMT+05:30)

जब भी विराट कोहली कुछ करते हैं, तो उनके चाहने वाले अनुष्का शर्मा पर सवालों की बौछार कर देते हैं। ...और पढ़ें

विराट कोहली के कारण फिर सवालों से घिरी अनुष्का शर्मा/ फोटो- Instagram

विराट कोहली के कारण फिर सवालों से घिरी अनुष्का शर्मा/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनुष्का शर्मा एक बार फिर से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गई हैं। 'परी' एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम अकाउंट कमेंट से भर गया है। लोग उनसे तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) के चर्चा में आने का कारण कोई और नहीं, बल्कि उनके पति और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ही हैं, जिन्होंने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं:

विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ अचानक गायब

विराट कोहली के चाहने वालों की लिस्ट सोशल मीडिया पर काफी लंबी है। हालांकि, बीते दिन फैंस ने इस बात को नोटिस किया कि विराट कोहली के नाम से उनका इंस्टाग्राम अकाउंट सर्च करने पर नहीं दिखाई दे रहा। उनके अकाउंट के साथ-साथ उनके 274 मिलियन फॉलोअर्स भी गायब हो गए। विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट न पाकर लोग सोशल मीडिया पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। फैंस ये जानने के लिए बैचेन हैं कि विराट कोहली (Virat Kohli) ने सोशल मीडिया से ब्रेक लिया है या फिर उनका अकाउंट सस्पेंड हो गया है।

यह भी पढ़ें- 5 साल की हुईं Anushka Sharma की बेटी Vamika, एक्ट्रेस ने बर्थडे पर लिखा- 'मैं अपने उस रूप में वापस...'

WhatsApp Image 2026-01-30 at 9.38.26 AM

फैंस ने अनुष्का शर्मा से मांगा ये जवाब

इन सभी सवालों के जवाब फैंस एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से मांग रहे हैं और लगातार उनसे क्रिकेटर के सोशल मीडिया से अचानक गायब होने की वजह पूछ रहे हैं। एक यूजर ने अनुष्का शर्मा के इंस्टाग्राम पर कमेंट बॉक्स में लिखा, "लौट आओ कोहली जी।" दूसरे यूजर ने लिखा, "भाभी भैया के अकाउंट को क्या हो गया है।"

एक और अन्य यूजर ने लिखा, "चीकू भैया ने मेरे को क्यों ब्लॉक किया है। मेरे को इसका जवाब चाहिए, क्या मतलब है आपने मेरी जगह ले ली है।" एक और अन्य यूजर ने लिखा, "भैया के फोन को क्या हुआ है, वह कहां हैं।" एक फैन ने उदास होते हुए लिखा, "आप अकाउंट फिर एक्टिवेट कर दो किंग भैया, अब मजाक नहीं हो रहा है।"

anushka 1

anushka virat

आपको बता दें कि विराट कोहली विराट कोहली के अकाउंट को जब आप गूगल पर जाकर सर्च करेंगे (Virat Kohli Instagram) तो उनकी प्रोफाइल दिख रही है, लेकिन इंस्टाग्राम पर उनका नाम डायरेक्ट सर्च करने से नहीं आ रहा है।

यह भी पढ़ें- विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ मनाया नया साल, कुछ ऐसे किया 2025 को अलविदा

विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक क्यों गायब हो गया?