विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपने प्रेग्नेंसी के दौरान पहने हुए कपड़े बेचेंगी अनुष्का शर्मा, पानी बचाने के लिए लिया फैसला

By Pratiksha RanawatEdited By:
Published: Tue, 29 Jun 2021 05:22 PM (IST)Updated: Wed, 30 Jun 2021 07:43 AM (IST)

दरअसल अनुष्का शर्मा अपने प्रेग्नेंसी के दौरान पहने हुए कपड़े सेल करने वाली हैं। इससे मिले पैसों को अनुष्का मातृ ...और पढ़ें

अनुष्का शर्मा की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram
अनुष्का शर्मा की तस्वीर, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा सोशल वर्क करती रहती हैं। हाल की में कोरोना के समय में भी विराट और अनुष्का लोगों की मदद के लिए आगे आए थे। जिसके बाद अब एक बार फिर से अब अनुष्का एक नेक काम करने जा रही हैं। दरअसल अनुष्का शर्मा अपने प्रेग्नेंसी के दौरान पहने हुए कपड़े सेल करने वाली हैं। इससे मिले पैसों को अनुष्का मातृ स्वास्थ्य का समर्थन करने और 2.5 लाख लीटर पानी बचाने के लिए दान करेंगी।

अनुष्का शर्मा ने इसी साल जनवरी के महीने में बेटी वामिका को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के दौरान अनुष्का शर्मा ने बहुत खूबसूरत कपड़े पहने थे। उन्होंने अपने बेबी बम्प के साथ भी तस्वीरें शेयर की थीं। अब अपने इन्हीं कपड़ों को अनुष्का बेचने जा रही हैं। इस बार में अनुष्का शर्मा ने खुद ही बताया है। उन्होंने बताया है कि 'सर्कुलर इकोनॉमी' को बढ़ावा देने के लिए उन्होंने ये कदम उठाया है।

हाल ही में ईटाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अनुष्का शर्मा ने अपनी इस नेक पहल के बारे में बात की है। अनुष्का ने बताया कि 'यह एक बहुत ही सरल तरीका है, जिससे हम में से हर एक दयालुता से भरी जिंदगी जी सकता है। इन पीसेज को दोबारा सर्कुलर फैशन में सेल करके पर्यावरण पर हमारा बहुत सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। अपनी गर्भावस्था के दौरान, मुझे लगा कि हमारे जीवन का यह चरण सर्कुलर इकोनॉमी में भाग लेने के लिए काफी उपयोगी रहेगा।'

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

क्या है 'सर्कुलर फैशन'

'सर्कुलेशन फैशन' एक ऐसा सिस्टम है, जिसमें कपड़ों को एक तय मॉडल के अनुसार बनाया जाता है। इन कपड़ों की क्वालिटी और टिकाऊपन पर खासतौर से ध्यान दिया जाता है। जिससे कि इसो दोबारा री-साइकल किया जा सके। इस तरह के कपड़ों को बनाते समय पर्यावरण का भी पूरा ख्याल रखा जाता है।

बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में शादी की थी। शादी के तीन साल बाद 11 जनवरी 2021 में अनुष्का ने बेटी वामिका को जन्म दिया है। बेटी के जन्म के बाद से अब तक दोनों ने बेटी का चेहरा नहीं दिखाया है। इससे पहले भी विराट और अनुष्का ने मीडिया कवरेज से परेशान होकर तमाम जर्नलिस्ट से अपील की थी कि वो खुद अपनी बेटी का चेहरा दिखा देंगे जब ठीक रहेगा। ऐसे में उनका पीछा ना करें और उनकी प्राइवेसी का ध्यान रखें।