यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
लंदन में सड़क किनारे Anushka Sharma बेटे Akaay को गोद में लिए आईं नजर, विराट कोहली संग वीडियो वायरल
Virat Kohli और Anushka Sharma पिछले कई महीनों से लंदन में रह रहे हैं। उनका दूसरा बच्चा भी लंदन में ...और पढ़ें

HighLights
- लंदन में रह रहे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
- इसी साल फरवरी में दूसरी बार मां बनी थीं अनुष्का
- अनुष्का-विराट का लंदन से वायरल हुआ वीडियो
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। दोनों पिछले कई महीनों से लंदन में रह रहे हैं। इसी साल फरवरी में एक्ट्रेस दूसरी बार मां बनी थीं और उनकी डिलीवरी भी लंदन में ही हुई थी।
अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) डिलीवरी से पहले ही लंदन में शिफ्ट हो गई थीं। बेटे अकाय को जन्म देने के बाद से ही वह अपने पति विराट कोहली के साथ वहीं हैं। वह सोशल मीडिया पर भी बहुत कम एक्टिव रहती हैं और बच्चों के साथ टाइम स्पेंड कर रही हैं। इस बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस अपने बेटे को गोद में लिए हुए नजर आईं।
लंदन में स्पॉट हुए अनुष्का-विराट
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की लंदन से झलकियां आती रहती हैं। इस वक्त सोशल मीडिया पर कपल का हालिया वीडियो वायरल हो रहा है। फिल्मीमंत्र के इंस्टाग्राम हैंडस से शेयर किए गए क्लिप में देखा जा सकता है कि सड़क किनारे अनुष्का और विराट खड़े हुए हैं।
यह भी पढ़ें- मां बनने के बाद Anushka Sharma पर क्या है सबसे बड़ा दबाव? एक्ट्रेस ने कहा- 'हम भी गलतियां करते हैं'
अनुष्का की गोद में अकाय
विराट कोहली कैमरे की ओर घूरते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि अनुष्का शॉर्ट और हुडी में खड़ी हैं और अपने बेटे अकाय को गोद में लिए हुए हैं। वहीं ब्लैक पैंट, ब्राउ टीशर्ट और ऑरेंज कैप में विराट दिख रहे हैं। उनका ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
अनुष्का शर्मा की अपकमिंग फिल्म
अनुष्का शर्मा 6 साल से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। आखिरी बार उन्हें शाह रुख खान और कटरीना कैफ के साथ फिल्म जीरो में देखा गया था। वह नेटफ्लिक्स पर रिलीज फिल्म कला में कैमियो रोल करती हुई नजर आई थीं। फिलहाल, वह बड़े पर्दे से दूर हैं। वह जल्द ही झूलन गोस्वामी की बायोपिक चकड़ा एक्सप्रेस (Chakda Xpress) में नजर आएंगी। फिल्म की रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है।
