अनुष्का शर्मा-सोनम कपूर समेत ये स्टार्स बने हेयरस्टालिस्ट, देखें तस्वीरें
लॉकडाउन की वजहे क्या आम लोग क्या सेलेब्स सभी अपने घर में रहने को मजबूर हैं। इस दौरान सेलेब्स अपने वर्कआउट से लेकर ब्यूटी तक का ख्याल खुद ही रख रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। लॉकडाउन की वजहे क्या आम लोग, क्या सेलेब्स सभी अपने घर में रहने को मजबूर हैं। इस दौरान सेलेब्स अपने वर्कआउट से लेकर ब्यूटी तक का ख्याल खुद ही रख रहे हैं। वहीं ऐसे में कुछ सेलेब्स तो ऐसे भी हैं जो हेयर स्टाइलिस्ट बन गए हैं और घर पर ही अपने पार्टनर के बाल काट रहे हैं। हम आपको बताते हैं वो कौन से सेलेब्स हैं जो इस लॉकडाउन में बन गए हैं हेयर स्टालिस्ट।
अनुष्का शर्मा : कुछ दिन पहले अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था जिसमें वो विराट के बाल काटती दिख रही थीं।
सोनम कपूर : लॉकडाउन के दौरान सोनम और आनंद का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो पति के बाल बड़े प्यार से सहलाती नजर आ रही थीं।
#Everydayphenomenal 💫 . @sonamkapoor @anandahuja #couplegoals ♥️ (Edit: Sonam liked it)
नीना गुप्ता : सोशल मीडिया पर जबरदस्त एक्टिव रहने वाली सबकी चहेती अभिनेत्री ने भी एक फोटो शेयर किया था जिसमें वो अपने पति के बाल काटती नजर आ रही थीं।