विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Anushka Sharma और Virat Kohli का लंदन से थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल, कृष्ण भक्ति करते नजर आया कपल

Published: Tue, 09 Jul 2024 10:28 AM (GMT+05:30)

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इन दिनों लंदन में परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 ...और पढ़ें

वायरल हुआ अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का वीडियो, (X Image)
वायरल हुआ अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का वीडियो, (X Image)

HighLights

  1. दिल से धार्मिक हैं अनुष्का-विराट
  2. कीर्तन में शामिल हुए अनुष्का-विराट
  3. लंदन का है वायरल वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर ध्यान खींच रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें अनुष्का शर्मा और विराट कोहली कृष्ण भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं।

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली दिल से काफी आध्यात्मिक हैं और अक्सर मंदिरों और अन्य जगहों पर जाते हुए देखे जाते हैं। दोनों अक्सर उत्तराखंड भी दर्शन करने जाते हैं। वहीं, अब अनुष्का और विराट कृष्ण की भक्ति करते हुए नजर आए। 

थ्रोबैक वीडियो हुआ वायरल 

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अक्सर लंदन विजिट करते हैं। कपल ने अपने बेटे अकाय कोहली के जन्म के लिए भी लंदन को चुना था। कपल टी20 वर्ल्ड कप के बाद एक बार फिर लंदन पहुंचा हुआ है। इस बीच उनका एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली का ये थ्रोबैक वीडियो भी लंदन का है, जिसमें कपल कृष्ण दास कीर्तन में शामिल होते हुए दिख रहा है। विराट कोहली ब्लैक शर्ट और व्हाइट पैंट के साथ कैजुअल लुक में हैं। वहीं, अनुष्का शर्मा व्हाइट कलर का कुर्ता सेट पहने हुए दिख रही हैं।

यह भी पढ़ें- इन्फ्लुएंसर ने सुनाई विराट कोहली संग Anushka Sharma के डेंटिग फेज की कहानी, एक्ट्रेस ने किया रिएक्ट

अनुष्का शर्मा ने शेयर की तस्वीर 

अनुष्का शर्मा फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहती हैं। अब उन्होंने अपने हालिया लंदन विजिट की भी अपडेट दी। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी इंस्टा स्टोरी में फलों की एक तस्वीर शेयर की थी, जो लंदन में उनके हैप्पी मोमेंट की ओर इशारा कर रहा था।

लंदन में बसने की अटकलें

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को लेकर हाल ही में खबरें आई थी कि कपल लंदन में बसने का प्लान बना रहा है। क्रिकेटर के रिटायरमेंट के बाद कपल ने स्थायी तौर पर यूके जाने का फैसला किया है। इन अटकलों के पीछे कपल का बार- बार यूके जाना है। हालांकि, विराट और अनुष्का ने अभी तक इन अफवाहों पर कोई कमेंट नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup की जीत के बाद अनुष्का शर्मा पर प्यार लुटाते दिखे विराट कोहली, बोले- 'तुम्हारे बिना कुछ नहीं...'