विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

T20 World Cup की जीत के बाद अनुष्का शर्मा पर प्यार लुटाते दिखे विराट कोहली, बोले- 'तुम्हारे बिना कुछ नहीं...'

Published: Mon, 01 Jul 2024 07:55 AM (GMT+05:30)

T20 विश्व कप 2024 जीतने के बाद विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा का आभार व्यक्त करते ...और पढ़ें

T20 World Cup Virat Kohli Anushka Sharma
T20 World Cup Virat Kohli Anushka Sharma

HighLights

  1. देश मना रहा है टी20 वर्ल्डकप का जश्न
  2. अनुष्का शर्मा पति विराट को करती हैं पूरा सपोर्ट
  3. एक्ट्रेस शादी के बाद फिल्मों में कम नजर आ रही हैं

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस वक्त भारत में टी20 वर्ल्डकप जीता का जश्न मनाया जा रहा है, पूरा देश खुशी से झूम रहा है। शनिवार रात को इंडिया vs दक्षिण अफ्रीका के बीच बारबाडोस में मैच खेला गया था। इस मैच में भारत ने 7 रनों से जीत हासिल की।

ऐसे में हर किसी की आंखों में खुशी के आंसू देखने को मिल रहे हैं। इस जीत के बाद विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का को वीडियो कॉल किया था। वहीं अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है और अपनी वाइफ पर खूब प्यार भी बरसाया है।

विराट कोहली का अनुष्का के लिए प्यार 

विराट कोहली से शादी के बाद एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने पति को पूरा-पूरा सपोर्ट करती नजर आईं है। वो हर मैच में उनके साथ होती हैं। हालांकि, इस फिनाले मैच में एक्ट्रेस ग्राउंड में नजर नहीं आई। अभिनेत्री ने पति विराट को अपनी कमी होने न दी। मैच की जीत के बाद उन्होंने तुरंत वीडियो कॉल के जरिए बात की थी। अब विराट ने  अपनी बीवी के नाम एक इमोशनल नोट शेयर करके उनपर प्यार लुटाया है।

यह भी पढ़ें-  T20 World Cup में भारत की जीत के बाद Virat Kohli और अनुष्का शर्मा की ये फोटो वायरल, मस्ती के मूड में दिखे किंग

नई तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा-  'माई लव, तुम्हारे बिना यह सब कुछ मुमकिन नहीं होता। तुम मुझे विनम्र, जमीन से जुड़ा रखती हो। ये जीत उतनी ही तुम्हारी है जितनी मेरी है, उतनी ही तुम्हारी भी है। तुम्हारा शुक्रिया और मैं तुम जैसी हो, वैसा होने के लिए तुमसे प्यार करता हूं।'

अनुष्का शर्मा ने किया था पोस्ट

टीम इंडिया और पति की जीत पर अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर दो पोस्ट साझा किए थे। उन्होंने लिखा था- "और... मुझे इस इंसान से प्यार है। विराट आपको अपना घर कहने की मुझे बहुत खुशी है। मेरे लिए इस जश्न को मनाइए।। जाइए और स्पार्कलिंग वॉटर पीजिए।"

इसके अलावा अनुष्का ने दूसरे पोस्ट में लिखा था कि, "जब हमारी बेटी ने सभी खिलाड़ियों को रोता देखा तो उसकी सबसे बड़ी चिंता यह थी कि उन्हें गले लगाने वाला कोई क्यों नहीं है...मेरे प्यारी बेटी, उन्हें 150 करोड़ लोगों ने गले लगाया है। क्या शानदार जीत और क्या शानदार उपलब्धि!! चैंपियंस - बधाई!!"

यह भी पढ़ें- क्या T-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद हार्दिक पांड्या ने किया नताशा को वीडियो कॉल, वायरल हुई ये तस्वीर