विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुष्का शर्मा ने शेयर की विराट कोहली संग दिवाली पूजा और सेलिब्रेशन की फोटो

By Vineet SharanEdited By:
Published: Mon, 28 Oct 2019 03:56 PM (IST)Updated: Mon, 28 Oct 2019 03:57 PM (IST)

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने बेहद ग्लैमरस आउटफिट में दिवाली सेलिब्रेट की है। कल दिवाली नाइट पर यह कपल अमिताभ बच्चन के दिवाली पार्टी में भी पहुंचा था।

अनुष्का शर्मा ने शेयर की विराट कोहली संग दिवाली पूजा और सेलिब्रेशन की फोटो
अनुष्का शर्मा ने शेयर की विराट कोहली संग दिवाली पूजा और सेलिब्रेशन की फोटो

नई दिल्ली, जेएनएन। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने बेहद ग्लैमरस आउटफिट में दिवाली सेलिब्रेट की है। कल दिवाली नाइट पर यह कपल अमिताभ बच्चन के दिवाली पार्टी में भी पहुंचा था। पर इसके अलावा भी इस कपल ने दिवाली काफी शानदार तरीके से सेलिब्रेट की। अनुष्का ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने घर की सजावट, रीति-रिवाज और दिवाली पूजा की तस्वीरें शेयर की हैं। ये सभी फोटोज काफी खूबसूरत हैं। 

पूजा के वक्त अनुष्का यलो शूट में नजर आ रही हैं, तो वहीं विराट कोहली ने साधारण सा गोल्डन कुर्ता और ब्लैक पैंट कैरी किया है। अनुष्का शर्मा पूजा के दौरान सिर पर दुपट्टा रखे दिख रही हैं। वहीं विराट कोहली के सिर पर एक रुमाल है। इन तस्वीरों में हमें विराट और अनुष्का के घर की सजावट भी दिखती है। वहां ढेर सारे दिये, रंगोली और फूलों की माला की सजावट नजर आ रही है। शादी के बाद यह अनुष्का की विराट कोहली संग दूसरी दिवाली है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने दिसंबर, 2017 में शादी की थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का पिछले साल शाहरुख खान स्टारर जीरो में नजर आई थीं। 

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

अनुष्का विराट की तस्वीरें वायरल

अनुष्का शर्मा ने विराट के साथ दिवाली की कुछ और फोटो शेयर की है। ये फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस फोटो में दोनों रोमांटिक के साथ मस्ती के मूड में दिख रहे हैं। अनुष्का ने इस दौरान सब्यसाची का आउटफिट पहना है। विराट ने व्हाइट ड्रेस पहन रखी है तो वहीं अनुष्का शर्मा ने इस खास मौके पर कलरफुल लहंगा पहना है।

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on