विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मैदान में Virat Kohli, इधर स्टैंड्स में 'राधा' नामजप करती नजर आईं अनुष्का शर्मा; काम कर गई प्रार्थना

Published: Wed, 27 May 2026 11:36 AM (GMT+05:30)

आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 में आरसीबी की जीत के लिए अनुष्का शर्मा ने 'राधा' नाम का जाप किया और प्रार्थना ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 26 मई को खेले गए क्वालीफायर-1 मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) को हरा दिया। धर्मशाला में हुए इस रोमांचक मैच में आरसीबी ने जीत दर्ज कर आईपीएल 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।

इस दौरान एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) भी विराट कोहली (Virat Kohli) को सपोर्ट करने के लिए स्टेडियम में मौजूद थी। मैच से वायरल हो रही कई फोटोज और वीडियोज में उन्हें सबसे आगे की सीट पर बैठकर चीयर करते हुए देखा गया।

यह भी पढ़ें- IPL 2026 के बीच पत्नी अनुष्का संग वृंदावन पहुंचे Virat Kohli, 5 महीनों में तीसरी बार लिया प्रेमानंद महाराज का आशीर्वाद

अनुष्का शर्मा के हाथ में दिखा काउंटर

अपने पति का हौसला बढ़ाने के साथ-साथ अनुष्का को टीम की जीत के लिए प्रार्थना करते हुए भी देखा गया। मैच के दौरान प्रार्थना करते हुए एक्ट्रेस की कई सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। स्टैंड्स से इस रोमांचक मैच को देखते हुए अभिनेत्री को अपनी उंगली में राधा नाम जपने वाला काउंटर पहना हुआ है। एक समय अनुष्का को हाथ जोड़कर प्रार्थना करते हुए भी देखा गया, ऐसा लग रहा था जैसे वह मैच के तनावपूर्ण क्षणों में प्रार्थना कर रही हों।

इन तस्वीरों और वीडियो पर फैंस ने भी रिएक्ट किया। एक ने कहा, "देखो, वह आरसीबी के लिए कैसे प्रार्थना कर रही हैं।" एक अन्य ने लिखा,"अनुष्का शर्मा पूरी श्रद्धा से प्रार्थना कर रही थीं, लेकिन विराट कोहली फिर भी अर्धशतक तक नहीं पहुंच सके।"

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Vinay Sharma (@vinayshaarma)

मैच के बाद दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया

इसके अलावा दोनों का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली को बाउंड्री रोप पार करके सीधे अनुष्का के पास जाते देखा जा सकता है। विराट ने सीधे जाकर अनुष्का को गले लगाया और फाइनल में पहुंचने की खुशी मनाई। इसके बाद, कोहली अनन्या बिरला से थोड़ी बातचीत करते नजर आए।

यह भी पढ़ें- 8 साल से फिल्मों से दूर, अब एक नई ऐड फिल्म से हुई Anushka Sharma की वापसी, चेहरा देख फैंस हुए हैरान