अनुष्का शर्मा के मेकअप आर्टिस्ट सुभाष वंगल का निधन, एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल पोस्ट
Anushka Sharma Makeup Artist Passes Away अनुष्का शर्मा के मेकअप आर्टिस्ट सुभाष वंगल उर्फ सुब्बू का हाल ही में निधन हो गया।
नई दिल्ली, जेएनएन।Anushka Sharma Makeup Artist Passes Away : अनुष्का शर्मा के मेकअप आर्टिस्ट सुभाष वंगल उर्फ सुब्बू का हाल ही में निधन हो गया। अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर सुभाष के साथ अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनके साथ उन्होंने सुब्बू के निधन की दुखद खबर शेयर की है। अनुष्का के पोस्ट से ये साफ ज़ाहिर हो रहा है कि वो अपने मेकअप आर्टिस्ट के कितनी करीब थीं।
तस्वीरों के साथ अनुष्का ने लिखा, 'वह दयालु थे, वह विनम्र थे, वह कोमल थे और बहुत प्रतिभाशाली थे। सुब्बू हमेशा देश के सबसे पसंदीदा और सम्मानित मेकअप कलाकारों में से एक रहेंगे। उन्होंने हर बार मेरे चेहरे को छुआ और मुझे हर बार खूबसूरत बनाया। उन्हें उन सभी खूबसूरत कामों के लिए याद किया जाएगा जो वो पीछे छोड़कर चले गए हैं। एक शानदार बेटा, भाई और खूबसूरत आत्म आज हमें छोड़कर चली गई। भगवान आपकी आत्म को शांति दे सुब्बू'।
एक्ट्रेस का वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का पिछले कुछ वक्त से फिल्म दुनिया से दूरी बनाए हुए हैं। साल 2018 में वो शाहरुख खान के साथ ‘ज़ीरो’ और वरुण धवन के साथ ‘सूई धागा’ में नज़र आई थी। 2018 की इन दोनों फिल्म के बाद अनुष्का ने किसी फिल्म में नजर नहीं आईं। हालांकि फैंस अनुष्का को दोबारा पर्दे पर देखने के लिए काफी बेताब हैं, लेकिन एक्ट्रेस पर्दे पर कब और किस प्रोजेक्ट के साथ वापसी करेंगी इस बारे में अभी कोई जानाकारी नहीं है।
अनुष्का फिल्मी दुनिया से भले ही दूर हों लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहती हैं। अपने फैंस से कनेक्ट रहने के लिए वो इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में अनुष्का को फिल्मफेयर ग्लैमर एंड स्टाइल अवॉर्ड्स की तरफ से मोस्ट ग्लैमरस फीमेल स्टार चुना गया है।