Anushka Sharma Baby Bump: बेबी बंप फ्लॉन्ट करते अनुष्का शर्मा की नई तस्वीर हुई वायरल, दिखीं इस अंदाज में
Anushka Sharma Flaunts Baby Bump बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों पति विराट कोहली के साथ दुबई में हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें शेयर की जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रसे अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी टाइम को एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में अनुष्का और उनके पति इंडियन क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली ने अपने पेरेंट्स बनने की खबर को फैंस के साथ शेयर की थी। साथ ही उन्होंने ये भी बताया था कि अगले साल जनवरी में उनके बच्चे का जन्म होगा। इस खबर के सामने आते ही उनके फैंस और सेलेब्स ने उन्हें ढेरों बधाईयां दी थी। इसी बीच अब अनुष्का की कई नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस तस्वीरें में एक्टेस अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर गुड न्यूज शेयर करने के बाद अनुष्का ने कई बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करती तस्वीरें शेयर की हैं। वहीं अब एक बार फिर से उन्होंने अपनी फोटोज पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों जिसमें उनका बेबी बंप नजर आ रहा है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'पॉकेट फुल ऑफ सनशाइन।' फोटो में अनुष्का व्हाइट टीशर्ट के साथ पिंक डंगरी और व्हाइट शूज पहने दिख रही हैं।
वहीं हाल ही में विराट कोहली ने अपने ऑफ़िशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनुष्का शर्मा के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में दोनों समुद्र में नजर आए। दोनों की इस तस्वीर से उनके बीच की नज़दीकियों को साफ समझा जा सकता है। ख़ास बात है कि फोटो के साथ फोटोग्राफर की भी तारीफ हो रही है। यह फोटोग्राफर कोई और नहीं, बल्कि विराट के टीममेट और साउथ अफ्रीकन खिलाड़ी एबी डिविलियर्स हैं। उन्होंने साथ ही साथ एबी को फोटो क्रेडिट भी दिया है।
बता दें कि अनुष्का शर्मा एक्टिंग के अलावा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो अपने इंस्टा वॉल पर शेयर करती रहती हैं। वहीं उनकी इन खास तस्वीरों को फैंस काफी पसंद करते हैं।