Move to Jagran APP

शादी के बाद अनुष्का शर्मा का परिवार मुंबई लौटा, देखें तस्वीरें

ख़बरों की माने तो विरुष्का ने हनीमून के लिए रोम शहर को चुना है। यह दोनों लगभग एक सप्ताह तक वहां रुकने वाले हैं!

By Hirendra JEdited By: Published: Thu, 14 Dec 2017 09:39 AM (IST)Updated: Fri, 15 Dec 2017 07:21 AM (IST)
शादी के बाद अनुष्का शर्मा का परिवार मुंबई लौटा, देखें तस्वीरें
शादी के बाद अनुष्का शर्मा का परिवार मुंबई लौटा, देखें तस्वीरें

मुंबई। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली की शादी इस साल की सबसे ज्यादा चर्चित शादियों में से रही। इसी सोमवार इटली में शादी के बाद 'विरुष्का' लगातार ख़बरों में बने हुए हैं। इस बीच बुधवार रात अनुष्का शर्मा का पूरा परिवार मुंबई एयरपोर्ट पर नज़र आया। ज़ाहिर है शादी के बाद उनकी फैमिली मुंबई लौट आई है। हालांकि, इस मौके पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली नज़र नहीं आये। 

loksabha election banner

गौरतलब है कि अनुष्का शर्मा के पिता कर्नल अजय कुमार शर्मा एक आर्मी ऑफिसर हैं, जबकि अनुष्का की मां आशिमा शर्मा एक हाउस वाइफ हैं। साथ ही अनुष्का के बड़े भाई कर्नेश शर्मा मर्चेंट नेवी में हैं। यह सभी मुंबई एयरपोर्ट पर देखे गए! नीचे की तस्वीर में आप अनुष्का के पिता को देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें: जानें क्यों चर्चा में है अनुष्का शर्मा का लहंगा, देखें तस्वीरें

अनुष्का ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो एक एक्ट्रेस होने से ज्यादा एक आर्मी ऑफिसर की बेटी कहलाने में ज्यादा गर्व महसूस करती हैं। बहरहाल, आप देख सकते हैं कि अनुष्का की मां भी बेटी की शादी के बाद काफी खुश और सुकून से भरी नज़र आ रही हैं! 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अनुष्का और विराट दोनों अपने हनीमून के लिए निकल गए हैं। ख़बरों की माने तो विरुष्का ने हनीमून के लिए रोम शहर को चुना है। यह दोनों लगभग एक सप्ताह तक वहां रुकने वाले हैं! बहरहाल, इस तस्वीर में आप कार की अगली सीट पर बैठे हुए अनुष्का के भाई कर्नेश को देख सकते हैं! 

यह भी पढ़ें: ज़हीर ख़ान और सागरिका घाटगे की हनीमून डेस्टिनेशन से आई ये खूबसूरत तस्वीरें, यहां देखें

बता दें कि विराट और अनुष्का ने 21 दिसंबर को दिल्ली में रिश्तेदारों और कुछ ख़ास मेहमानों के लिए शादी का रिसेप्शन रखा है। दिल्ली के बाद 26 दिसंबर को मुंबई में भी एक बड़ी पार्टी होगी, जिसमें क्रिकेट और फ़िल्मी दुनिया के सारे दिग्गज मौजूद होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.