जानें क्यों चर्चा में है अनुष्का शर्मा का लहंगा, देखें तस्वीरें
21 तारीख को दिल्ली के बाद 26 दिसंबर को मुंबई में भी एक बड़ी पार्टी होगी, जिसमें क्रिकेट और फ़िल्मी दुनिया के सारे दिग्गज मौजूद होंगे। ...और पढ़ें

मुंबई। क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा परिणय सूत्र में बंध गए। दुनिया भर के तमाम फैंस इस नव दंपति को लगातार शुभकामनायें सन्देश भेज रहे हैं। विरुष्का की शादी को लेकर अब कई सारी रोचक जानकारियां भी सामने आ रही हैं।
सोमवार को इटली में विराट और अनुष्का की शादी के बाद अब विराट के शेरवानी से लेकर अनुष्का के लहंगे तक पर बात हो रही है। शादी की जो तस्वीरें सामने आईं हैं उनमें अनुष्का और विराट बेहद खूबसूरत लग रहे हैं और उनका ऑउटफिट भी कमाल का लग रहा है। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई थीं। इस बीच ख़बर है कि अपनी शादी में अनुष्का ने जो लहंगा पहना हुआ है उसकी कीमत लगभग 30 लाख के आस-पास है।
यह भी पढ़ें: रब ने बना दी जोड़ी: देखें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी की ये तस्वीरें

अनुष्का और विराट के सारे आउटफिट डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने तैयार किए हैं। सब्यसाची के मुताबिक अनुष्का लहंगा तैयार करने में 32 दिन का समय लगा और इस लहंगे पर पूरे 67 कारीगरों ने काम किया है।

गौरतलब है कि अनुष्का के साथ विराट का रिश्ता लगभग तीन साल पहले तब शुरू हुआ, जब दोनों ने एक एड फ़िल्म में साथ काम किया था। बता दें कि विराट और अनुष्का ने 21 दिसंबर को दिल्ली में रिश्तेदारों और कुछ ख़ास मेहमानों के लिए शादी का रिसेप्शन रखा है।
यह भी पढ़ें: ज़हीर ख़ान और सागरिका घाटगे की हनीमून डेस्टिनेशन से आई ये खूबसूरत तस्वीरें, यहां देखें

21 तारीख को दिल्ली के बाद 26 दिसंबर को मुंबई में भी एक बड़ी पार्टी होगी, जिसमें क्रिकेट और फ़िल्मी दुनिया के सारे दिग्गज मौजूद होंगे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।