अनुराग की अगली फिल्म 'अग्ली'
नई दिल्ली। अनुराग कश्यप की अगली फिल्म का शीर्षक 'अग्ली' है। मुख्य रूप से चार किरदारों की यह कहानी मुंबई से उत्तर प्रदेश तक जाती है। अनुराग कश्यप की पिछली फिल्मों की तरह ही इस फिल्म में भी अनेक किरदार हैं। जिंदगी के डार्क शेड्स को छूती यह फिल्म किरदारों की परिस्थितियों को
नई दिल्ली। अनुराग कश्यप की अगली फिल्म का शीर्षक 'अग्ली' है। मुख्य रूप से चार किरदारों की यह कहानी मुंबई से उत्तर प्रदेश तक जाती है। अनुराग कश्यप की पिछली फिल्मों की तरह ही इस फिल्म में भी अनेक किरदार हैं। जिंदगी के डार्क शेड्स को छूती यह फिल्म किरदारों की परिस्थितियों को उजागर करती है।
अनुराग कश्यप ने तेजस्विनी कोल्हापुरे के साथ अपनी पहली फिल्म 'पाच' की थी। वह फिल्म अभी तक प्रदर्शित नहीं हो सकी है। एक अंतराल के बाद वह फिर से तेजस्विनी को पर्दे पर ला रहे हैं। इस फिल्म में तेजस्विनी कोल्हापुरे के अलावा रोनित राय, विनीत सिह, राहुल भट्ट और सिद्धार्थ कपूर भी हैं। विनीत सिह को दर्शकों ने 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' में मनोज बाजपेयी के बड़े बेटे की जानदार भूमिका में देखा था। इस फिल्म में उनका रंगरूप बदला हुआ है। रोनित राय भी अनुराग कश्यप निर्मित 'उड़ान' के बाद 'अग्ली' में दमदार भूमिका में नजर आएंगे। इसके निर्माण में अनुराग कश्यप 'डार मोशन पिक्चर्स' का सहयोग ले रहे हैं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर