Exclusive: फिल्मों में देशभक्ति अब ‘फ़ॉर्मूला’ बन गई है - अनुराग कश्यप
अनुराग की फिल्म मुक्काबाज़ 12 जनवरी को रिलीज़ होने जा रही है। ये उत्तर प्रदेश के एक लड़के की कहानी है जो मुक्केबाज़ है।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अनुराग कश्यप की फिल्म मुक्काबाज़ जल्द ही आने वाली है। अमूमन यह देखा जा सकता है कि जब भी स्पोर्ट्स पर फिल्में आती हैं तो उन फिल्मों में देशभक्ति अधिक नज़र आने लगती हैं। ऐसा अनुराग कश्यप का मानना है।
अनुराग कहते हैं कि देशभक्ति हमारे लिए अब केवल फ़ॉर्मूला बन गई है। हम इसे सिर्फ फिल्मों में ही नहीं अपनी ज़िंदगी में इस्तेमाल करने लगे हैं, अपनी सहजता के लिए। अनुराग ने बताया कि उनकी फिल्म इस मुद्दे पर थोड़ा वार करती है, लेकिन इसे ओवर पॉवर नहीं करती। अनुराग का यह भी मानना है कि स्पोर्ट्स को लेकर आज जो हालात हैं उसके लिए हम भी जिम्मेदार है। हम हर बात के लिए सिर्फ सिस्टम को ब्लेम नहीं कर सकते। फिल्म में एक संवाद है कि बॉक्सिंग पर अगर फिल्म बनेगी तो वह फिल्म 40 करोड़ कमा लेगी लेकिन अगर बॉक्सिंग टूर्नामेंट्स हों तो चालीस लोग भी इसे देखने वाले नहीं होते हैं। लाइव ऑडियंस नहीं होती। लोग सिर्फ़ यू-ट्यूब पर देखते हैं। सिस्टम ने ये क्रिएट नहीं किया है। अनुराग ने कहा ''मुझे ऐसा लगता है कि हमारे देश में स्पोर्ट्स को लेकर वह पैशन नहीं है। हम पैशन सिर्फ मैडल जीतने के बाद दिखाते हैं। रोड पर आते हैं। शोर मचाते हैं, लेकिन इससे पहले तक कुछ नहीं सोचते।
यह भी पढ़ें: तो क्या अनुष्का-विराट की शादी का इन्हें मिला है न्यौता
अनुराग का कहना है कि खेलों के प्रति पैशन लाना जरूरी है। अनुराग की फिल्म मुक्काबाज़ 12 जनवरी को रिलीज़ होने जा रही है। ये उत्तर प्रदेश के एक लड़के की कहानी है जो मुक्केबाज़ है। फिल्म में रोमांटिक एंगल भी दिखाया गया है। मुक्काबाज़ में विनीत कुमार सिंह, रवि किशन और जिमी शेरगिल जैसे कलाकार हैं।