विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ratna Pathak Shah पर भड़के Anupam Kher, एक्टिंग स्कूल्स को दुकान कहने पर दाग दिया ये सवाल

Published: Tue, 07 May 2024 03:53 PM (IST)

रत्ना पाठक शाह इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने हाल ही में एक बयान दिया था जिसमें उन्होंने ...और पढ़ें

अनुपम खेर और रत्ना पाठक शाह (Photo Credit: Instagram)
अनुपम खेर और रत्ना पाठक शाह (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस रत्ना पाठक शाह अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह अक्सर अपनी बातों को खुलकर लोगों के सामने रखते हुए नजर आती हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने एक्टिंग स्कूल को दुकान बताया था। अब इस पर दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने रत्ना शाह से एक सवाल किया है।

अनुपम खेर ने पूछा एक्ट्रेस से सवाल

अनुपम खेर भी खुद एक एक्टिंग स्कूल चलाते हैं। अब उन्होंने हाल ही में पिंकविला के साथ बातचीत में कहा कि मुझे इस पर प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है। यह उनका नजरिया है। मैं नसीर (नसीरुद्दीन शाह) का भी एक इंटरव्यू भी देख रहा था। वो भी यही बोल रहे थे।

यह भी पढ़ें: Anupam Kher ने 300 साल पुराने हनुमान मंदिर के किए दर्शन, भगवान की भक्ति में लीन दिखे एक्टर

इसके आगे उन्होंने कहा कि मुझे लगता है वे दोनों नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से हैं, क्या वे नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा को भी एक दुकान कहेंगे। अभिनेता ने कहा कि कई बार इंसान कड़वाहट में ऐसा कुछ बोल जाता है, लेकिन वो क्या सोचते हैं, इसे सही ठहराना मेरा काम नहीं है। अगर उन्हें लगता है कि यह दुकान है, तो मुझे कोई परेशानी नहीं है।

लोगों में देखते हैं अच्छाई

इंटरव्यू में अनुपम खेर ने आगे बात करते हुए कहा कि मैं लोगों में अच्छाई देखता हूं। यहां तक कि सबसे बुरे व्यक्ति का भी एक अच्छा पक्ष होगा। मुझे याद है जब मैं ड्राइव के लिए अपनी पहली कार लेकर निकला, तो नसीर ने मुझे देखा और बहुत गर्मजोशी दिखाई।

उन्होंने कहा कि वाह, अनुपम आपने आखिरकार कार खरीद ली। उन्होंने मेरे प्रति जो गर्मजोशी दिखाई, उसे मैं नहीं भूल सकता। मेरे लिए इशारा जरूरी है। वह मेरे खिलाफ कुछ भी कह सकते हैं, लेकिन यह उनकी वास्तविक प्रतिक्रिया है, जिसके बारे में मैं हमेशा सोचूंगा और याद रखूंगा।

बता दें की अनुपम खेर इन दिनों अपनी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' के डायरेक्शन में व्यस्त हैं। इसके साथ ही वह 'छोटा भीम' में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: अनुपम खेर की 'छोटा भीम' अब इस दिन होगी थिएटर्स में रिलीज, बड़े पर्दे पर धमाल मचाएंगे ये एक्टर्स