Move to Jagran APP

Satish Kaushik Prayer Meet: अनुपम खेर से लेकर मनीष पॉल तक, सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि देने पहुंचे ये सेलेब्स

Satish Kaushiks Prayer Meet फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता माने जाने वाले सतीश कौशिक के निधन को 11 दिन बीत चुके हैं। सोमवार को प्रार्थना सभा रखी गई जहां उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए अनुपम खेर सहित कई सितारे पहुंचे।

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma LalwaniMon, 20 Mar 2023 07:33 PM (IST)
Satish Kaushik Prayer Meet: अनुपम खेर से लेकर मनीष पॉल तक, सतीश कौशिक को श्रद्धांजलि देने पहुंचे ये सेलेब्स
File Photo of Late Actor Satish Kaushik

नई दिल्ली, जेएनएन। Satish Kaushik Prayer Meet: 9 मार्च, 2023 को फिल्म इंडस्ट्री ने सतीश कौशिक रूप में एक टैलेंटेड अभिनेता को खो दिया। उनके निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। सोमवार 20 मार्च को प्रार्थना सभा रखी गई, जिसमें कई सितारे शामिल हुए। 

सतीश कौशिक की प्रार्थना सभा में उनके परिवार और दोस्तों के अलावा इंडस्ट्री से भी कुछ लोग पहुंचे। राइटर जावेद अख्तर, सतीश कौशिक की प्रार्थना सभा में पहुंचे। इस दौरान वह काफी उदास नजर आए।

(Photo Credit: Bollywood Couch Instagram)

श्रद्धांजलि देने की प्रार्थना सभा में शामिल हुए यह सितारे भी

इसके अलावा 80 के दशक की एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी भी सतीश कौशिक की प्रार्थना सभा में पहुंचीं। होस्ट और कॉमेडियन मनीष पॉल को भी इस प्रार्थना सभा में देखा गया। इनके अलावा शाहिद कपूर के सौतेले पिता राजेश खट्टर और 'द कश्मीर फाइल्स' के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री भी सतीश कौशिक की सभा में शामिल हुए।

(Photo Credit: Bollywood Couch Instagram)

बता दें कि निधन से एक दिन पहले सतीश कौशिक ने दोस्त विकास मालू के फार्महाउस पर होली पार्टी इंजॉय की थी। वह काफी खुश और तंदुरुस्त नजर आ रहे थे। ऐसे में अगले दिन अचानक से उनके निधन की खबर में सभी लोगों को हैरान कर दिया।

15 करोड़ का था झगड़ा?

उधर, निधन के बाद विकास मालू की पत्नी सान्वी ने यह दावा किया कि सतीश कौशिक की मौत में उनके पति का हाथ है। उन्होंने उच्च स्तरीय जांच के लिए दिल्ली पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखा। शिकायत के अनुसार, विकास मालू और सतीश कौशिक के बीच 15 करोड़ का झगड़ा था। सतीश, विकास मालू से उधार दिए पैसे वापस मांग रहे थे। इसी को लेकर दोनों में झगड़ा था। इस शिकायत के विपरीत सतीश कौशिक के परिवार ने किसी भी झगड़े से मना कर दिया।