विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

The Accidental Prime Minister: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की तरह ही दिख रहे हैं अनुपम खेर, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Thu, 05 Apr 2018 10:20 AM (IST)Updated: Sun, 08 Apr 2018 07:34 AM (IST)

फ़िल्म में राहुल गांधी का किरदार अर्जुन माथुर निभा रहे हैं और अक्षय खन्ना संजय बारू के किरदार में नज़र ...और पढ़ें

The Accidental Prime Minister: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की तरह ही दिख रहे हैं अनुपम खेर, देखें तस्वीरें
The Accidental Prime Minister: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह की तरह ही दिख रहे हैं अनुपम खेर, देखें तस्वीरें

मुंबई। ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ फ़िल्म की शूटिंग लंदन में शुरू हो चुकी है। अनुपम खेर इस फ़िल्म में देश की राजनीति में अहम स्थान रखने वाले भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का किरदार पर्दे पर उतारने जा रहे हैं।

आप इन तस्वीरों में उनका लुक देख सकते हैं जो बिल्कुल पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तरह है! दरअसल अनुपम खेर संजय बारू की किताब ‘The Accidental Prime Minister: The Making And Unmaking of Manmohan Singh’ पर बनी एक फ़िल्म में लीड रोल करने जा रहे हैं जिसका नाम ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ रखा गया है।

यह भी पढ़ें: रणबीर कपूर ने लगाया दीपिका पादुकोण को गले, इस वजह से हैं दोनों चर्चा में, देखें तस्वीरें

अनुपम खेर ने इस फ़िल्म को उनके कैरियर का एक बेहद चुनौती भरा रोल बताया है क्योंकि ये आज के दौर की किसी व्यक्तित्व की कहानी है। फ़िल्म इसी नाम से आयी राजनीतिक विश्लेषक संजय बारू की किताब पर आधारित है, जिसमें मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री पद पर रहने के दौरान हुई प्रमुख सियासी घटनाओं को दिखाया जाएगा। विजय गुट्टे निर्देशित इस पॉलिटिकल थ्रिलर में अनुपम खेर ने पूर्व प्रधानमंत्री का किरदार निभाया है, जबकि कांग्रेस चीफ़ सोनिया गांधी के रोल में जर्मन एक्ट्रेस सुज़ैन बर्नर्ट को लिया गया है।

यह भी पढ़ें: ‘टाइम’ मैगजीन के कवर पेज पर छपने से लेकर गुमनाम मौत तक, जानिए परवीन बॉबी की ये अनसुनी बातें

बता दें कि इस फ़िल्म में राहुल गांधी का किरदार अर्जुन माथुर निभा रहे हैं और अक्षय खन्ना संजय बारू के किरदार में नज़र आएंगे। 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' इसी साल 21 दिसंबर को रिलीज़ हो रही है।