विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जेब में थे 37 रुपये, 28 की उम्र में निभाया 65 साल के बुजुर्ग का रोल, डेब्यू फिल्म में उठाया था रिस्क

Published: Mon, 25 May 2026 05:01 PM (IST)

हिंदी सिनेमा में एक अभिनेता ऐसा भी है, जिसने पहली ही फिल्म में 28 साल की उम्र में बुजुर्ग पिता का रोल प्ले करने का रिस्क उठाया था।

बॉलीवुड का वेटरन एक्टर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

बॉलीवुड का वेटरन एक्टर (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HighLights

  1. 551 फिल्में कर चुका है ये दिग्गज एक्टर

  2. 42 साल पहले सिनेमा में रखा था कदम

  3. पहली फिल्म से जीता सबका दिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड का एक वेटरन एक्टर ऐसा है, जो अपने दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है। पिछले 4 दशकों से इंडस्ट्री में वह अपनी शानदार मूवीज से फैंस का दिल जीतता आ रहा है। विलेन से लेकर कॉमेडी रोल तक हर किस्म के किरदार में अपनी छाप छोड़ने वाला वह अभिनेता जेब में महज 37 रुपये लेकर मुंबई आया था। 

इतना ही नहीं उस कलाकार ने अपनी पहली ही फिल्म बुजुर्ग पिता का रोल प्ले करने का रिस्क उठाया था। आइए जानते हैं कि यहां कौन से एक्टर के बारे में बात की जा रही है। 

सिनेमा का वेटरन एक्टर कौन

जिस अभिनेता के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उसने निर्देशक महेश भट्ट की फिल्म सारांश से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था, जो आज से ठीक 42 साल पहले 1984 में हिंदी सिनेमा में कदम रखा। डेब्यू मूवी के लिए इस एक्टर ने महज 28 साल की उम्र में अपने दमदार अभिनय के दम पर 65 साल के बुजुर्ग पिता का किरदार अदा किया। दरअसल यहां बात एक्टर अनुपम खेर के बारे में की जा रही है। 

यह भी पढ़ें- 'जीत को टाल सकते हैं,' West Bengal में बीजेपी की बंपर जीत के बीच Anupam Kher का क्रिप्टिक पोस्ट

anupam kher saaransh

जी हां अनुपर सिनेमा जगत के वेटरन एक्टर के तौर पर जाने जाते हैं। अपनी पहली फिल्म सारांश के 42 साल पूरे होने के मौके पर अनुपम खेर ने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है और बताया है-

एक फॉरेस्ट क्लर्क का बेटा जेब में 37 रुपये लेकर आया था। 28 की उम्र में 65 साल के बुजुर्ग का रोल करना एक बड़ी चुनौती थी। लेकिन वह बड़ा अवसर था और मुझे नहीं पता था कि 42 साल बाद भी मैं इसका जश्न मनाऊंगा। मैं हमेशा इस दुनिया के उन सभी निर्देशकों, निर्माताओं, लेखकों, तकनीशियनों, सह-कलाकारों और दर्शकों का आभारी रहूंगा, जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया और इन सभी वर्षों में मुझे अपना प्यार दिया।

राजश्री प्रोडक्शंस का एक बहुत ही विशेष और तहे दिल से धन्यवाद, जिन्होंने मुझ जैसे एक नए कलाकार का साथ दिया और सबसे बढ़कर, महेश भट्ट साहब का, जिन्होंने मुझ पर इतना भरोसा और हिम्मत दिखाई कि मुझे एक ऐसा किरदार निभाने का मौका दिया, जिसने मेरी जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी।

अनुपम खेर ने की 551 फिल्में

बतौर अभिनेता अनुपम खेर ने सिनेमा जगत में एक लंबी पारी खेली है और 42 साल के करियर में वह 551 फिल्में कर चुके हैं।उनकी अपकमिंग मूवी का नाम फौजी है, जिसमें वह साउथ सुपरस्टार प्रभास संग नजर आएंगे। 

यह भी पढ़ें- 8 साल बाद दिल्ली में कहां लौटे Anupam Kher? 'जाने पहचाने अनजाने' से रुलाया; NSD के दिनों के राज खोले