आईफा अवार्ड्स: फ्रीडा पिंटो के लिए खुश हैं अनुपम खेर
इस साल फ्रीडा पिंटो को इंडिया इंटरनेशनल अवार्ड दिया जा रहा है। अनुपम खेर ने इस पर खुशी जाहिर की है। बता दें कि पिछली बार यह सम्मान प्रियंका और अनुपम खेर को मिला था।
मैड्रिड, अजय ब्रह्मात्मज। आइफा में शिरकत करने अनुपम खेर भी पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि लंदन में आयोजित हुए आइफा में वह पहली बार शामिल हुए थे।
अनुपम खेर ने बताया कि लंदन में आईफ अवार्ड को होस्ट किया था। उसके बाद से आईफा बढ़ती पहचान के साथ अपना मुकाम हासिल कर चुका है। आज आईफा की एक खास पहचान है। उससे उम्मीद बंधी रहती है कि लोग आएंगे और वहां बैठेंगे। कुल मिलकर अच्छी कोशिश है।
सलमान के शो 'बिग बॉस 10' के कंटेस्टेंट का टेस्ट पेपर हुआ लीक!
उन्होंने साथ ही कहा कि इस साल फ्रीडा पिंटो को इंडिया इंटरनेशनल अवार्ड दिया जा रहा है। यह अच्छी बात है। उससे पहले प्रियंका चोपड़ा और खुद अनुपम खेर को यह पुरस्कार मिल चुका है। उन्होंने खुशी जाहिर की यह सिलसिला आगे बढ़ रहा है। वह इस बात से भी खुश हैं कि प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण हॉलीवुड में अपना जलवा बिखेर कर आई हैं। उन दोनों को बधाई देते हुए उन्होंने खुशी जाहिर की।