विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'उन्हें RIP कहो जो इसे...', Dhurandhar 2 को प्रोपेगेंडा बताने वालों पर बरस पड़े Anupam Kher, किस पर कसा तंज?

Published: Tue, 31 Mar 2026 08:19 AM (IST)

'धुरंधर: द रिवेंज' को बार-बार प्रोपेगेंडा फिल्म बताने वालों को अब अभिनेता अनुपम खेर ने करारा जवाब दिया है। अभिनेता ...और पढ़ें

आदित्य धर की 'धुरंधर 2' के सपोर्ट में उतरे अनुपम खेर/ फोटो- Instagram

आदित्य धर की 'धुरंधर 2' के सपोर्ट में उतरे अनुपम खेर/ फोटो- Instagram

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'धुरंधर: द रिवेंज' एक तरफ जहां लगातार बॉक्स ऑफिस पर सफलता का एक नया इतिहास रच रही है, तो वहीं दूसरी तरफ आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के कुछ दृश्यों को लेकर लोग इसे 'प्रोपेगेंडा' बता रहे हैं।

बीते दिनों 'सैयारा' एक्ट्रेस अनीत पड्डा की बहन ने 'धुरंधर 2' पर निशाना साधते हुए इसे प्रोपेगेंडा फिल्म बताया था। सिर्फ रणवीर सिंह की फिल्म ही नहीं, अनीत की बहन ने 'द कश्मीर फाइल्स' पर भी तंज कसा था। अब हाल ही में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Anupam Kher) ने फिल्म 'धुरंधर 2' को पॉलिटिकल प्रोपेगेंडा बताने वालों को करारा जवाब दिया है और बातों ही बातों में अनीत की बहन पर पलटवार किया है। 

'लोग मूर्ख नहीं हैं, जो रात को शोज देखने जा रहे हैं' - अनुपम खेर

अनुपम खेर ने हाल ही में दिल्ली में हुए 'इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2026' में 'धुरंधर: द रिवेंज' को प्रोपेगेंडा बताने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा,

"हमें उन लोगों को इग्नोर करना चाहिए, जो सिनेमा को प्रोपेगेंडा बता रहे हैं। हम उनकी बकवास बातों में बहुत ज्यादा एनर्जी वेस्ट करते हैं। उनकी बातें बेकार हैं और उनके कोई मायने नहीं हैं। आप 'धुरंधर' और 'द कश्मीर फाइल्स' जैसी फिल्मों की सफलता को एन्जॉय कीजिए। लोग पागल नहीं हैं। अगर रात को 12 बजे शोज हाउसफुल जा रहे हैं, तो ऐसा तब ही होता है, जब लोगों को कोई चीज वाकई पसंद आती है। जो लोग इस फिल्म को प्रोपेगेंडा कह रहे हैं, मुझे लगता है हमें उन्हें 'रेस्ट इन पीस' (RIP) कहना चाहिए।"

anupam kher support dhurandhar 2  (1)

यह भी पढ़ें- 'Terrorist से एक्टिंग...' Dhurandhar 2 के जहूर मिस्त्री ने आलोचनाओं पर तोड़ी चुप्पी

'सिनेमा एक बिजनेस भी है' - अनुपम खेर

अनुपम खेर ने सिनेमा का समाज पर कितना असर पड़ता है, इस बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा, "क्या सिनेमा लोगों को बदल सकता है? हां, लेकिन यह ऑडिटोरियम में बैठे हर एक शख्स पर निर्भर करता है। सिनेमा भी बाकियों की तरह एक बिजनेस है। कई लोग बिजनेस की तरह चैनल चलाते हैं, वे आपको कोई कहानी नहीं सुनाते। अगर मैं अपनी बात करूं तो, जब मैं सिनेमाघरों में जाता हूं, तो वहां से कुछ न कुछ 'टेकअवे' जरूर लेकर आता हूं।"

filmfare_1774375678_3860064526372741068_906393263

अनुपम खेर ने जाते-जाते उन फिल्म फेस्टिवल्स की भी तारीफ की, जो लोगों को एक साथ लाते हैं और उन्हें एजुकेट करते हैं। अभिनेता ने अपनी फिल्म का जिक्र करते हुए कहा, "मैं यह बताना चाहूंगा कि 'तन्वी द ग्रेट' को सिनेमाघरों में लगे हुए 25 हफ्ते हो चुके हैं। यह उसकी सिल्वर जुबली है। मेरा यह विश्वास था कि फिल्म को लिमिटेड सिनेमाघरों में ही रिलीज किया जाना चाहिए। इसका दोबारा रिलीज होना और 25 हफ्ते पूरे करना एक बड़ी उपलब्धि है।"

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 Collection: आईपीएल ने रोकी 'धुरंधर 2' की आंधी, मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल Spy Thriller?