विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dhurandhar 2 Collection: आईपीएल ने रोकी 'धुरंधर 2' की आंधी, मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल Spy Thriller?

Published: Mon, 30 Mar 2026 09:44 PM (IST)

Dhurandhar 2 रिलीज के दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। अब आईपीएल (IPL) शुरू हो चुकी ...और पढ़ें

'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12

'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ दिनों से सोशल मीडिया से लेकर ऑफिस गॉसिप तक, सब जगह 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) की चर्चा चल रही है। 19 मार्च को रिलीज हुई Spy Thriller हर रोज शानदार कमाई के साथ नए रिकॉर्ड्स बना रही है। वहीं दूसरी ओर 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत हो चुकी है। आइए जानते हैं आईपीएल ने धुरंधर 2 की कमाई पर असर डाला है या नहीं?

'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12

102 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग करने वाली 'धुरंधर 2' रिलीज के दिन से ही करारे नोट छाप रही है। वर्ल्डवाइड भी फिल्म सबसे ज्यादा ओवरसीज कलेक्शन करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। 11 वें दिन यानी बीते रविवार को फिल्म ने 68.10 करोड़ रुपये की कमाई की।

यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 की कमाई पर पाइरेसी का डाका, YouTube पर लीक हुई Spy Thriller

अब बात करें सोमवार कि तो 12 वें दिन 'धुरंधर 2' ने अब तक का सबसे कम कलेक्शन दर्ज किया है। सैकनिल्क के मुताबिक स्पाई थ्रिलर ने 12 वें दिन भारी गिरावट दर्ज करते हुए 17.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। हो सकता है कि यह आईपीएल की वजह से हो वहीं अब तक फिल्म दो वीकेंड भी पार चुकी है। 12 दिनों का फिल्म का कुल कलेक्शन 864.60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

_dhurandhar2 (2)

पेड प्रीव्यू- 43 करोड़ रुपये

डे 1- 43 करोड़ रुपये

डे 1- 102.55 करोड़ रुपये

डे 2- 80 करोड़ रुपये

डे 3- 113 करोड़ रुपये

डे 4- 114.85 करोड़ रुपये

डे 5- 65 करोड़ रुपये

डे 6- 56 करोड़ रुपये

डे 7- 48.75 करोड़ रुपये

डे 8- 49.70 करोड़ रुपये

डे 9 - 41.75 करोड़ रुपये

डे 10- 62.85 करोड़ रुपये

डे 11- 68.10 करोड़ रुपये

डे 12- 17.73 करोड़ रुपये (अब तक)

टोटल कलेक्शन- 864.60 करोड़ रुपये

dhurandhar (26)

'धुरंधर 2' के बारे में

धुरंधर: द रिवेंज (Dhurandhar: The Revenge) (2026) में अंडरकवर RAW एजेंट जसकिरत सिंह रंगी (रणवीर सिंह) की कहानी दिखाई गई है, जो कराची में हमजा अली मजारी के रूप में काम करते हुए पाकिस्तानी अंडरवर्ल्ड को खत्म करने की कोशिश करता है। आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह सीक्वल हमजा के सत्ता में आने, गैंग लीडर रहमान डकैत के गुट में घुसपैठ करने और ISI के मास्टरमाइंड मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) का पता लगाने के लिए एक हाई-स्टेक्स जांच शुरू करने पर केंद्रित है।

यह भी पढ़ें- 'मैं चांद पर हूं...' Dhurandhar 2 की सफलता से फूले नहीं समा रहे 'मेजर इकबाल', सब्र-जुनून को बताया सफलता की चाबी