Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'थप्पड़' वाले मामले में नेहा धूपिया का एक और वीडियो आया सामने, अब लड़की को लगा रही हैं डांट

    By Rajat SinghEdited By:
    Updated: Mon, 16 Mar 2020 07:17 PM (IST)

    Neha Dhupia रोडीज एक्सट्रीम के विनर कशिश ठाकुर ने वीडियो शेयर किया है। इस वीडियों में एक लड़की पर थप्पड़ मारने के लिए भड़क रही हैं। ...और पढ़ें

    Hero Image
    'थप्पड़' वाले मामले में नेहा धूपिया का एक और वीडियो आया सामने, अब लड़की को लगा रही हैं डांट

    नई दिल्ली, जेएनएन। नेहा धूपिया लगातार चर्चा में बनी हुई है। एक के बाद एक उनके वीडियो सामने आ रहे हैं। पहले वह एमटीवी के शो रोडीज में एक लड़के को रोस्ट करने के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गईं। इसके बाद उनका बयान सामने आया। अब वहीं, उनके समर्थन में रोडीज एक्सट्रीम के विनर कशिश ठाकुर ने वीडियो शेयर किया है। इस वीडियों में एक लड़की पर थप्पड़ मारने के लिए नेहा धूपिया भड़कती नज़र आ रही हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कशिश ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें नेहा धूपिया रोडीज के एक महिला प्रतिभागी इराम बी ख़ान को डांट लगा रही हैं। इसमें वह कशिश को थप्पड़ मारे जाने पर भड़का जाती हैं। वह कहती हैं कि कशिश ज्यादा मजबूत है। उसका थप्पड़ ज्यादा जोर से लगेगा। नेहा कहती हैं कि किसी को भी किसी को थप्पड़ मारने का हक नहीं है, चाहे वह लड़का हो या लड़की। नेहा इस वीडियो में कशिश के पक्ष में खड़ी नज़र आ रही हैं। 

    नेहा आगे कहती है कि थप्पड़ मारना किसी भी तरीके इम्पावरमेंट नहीं हो सकता है। कशिश ने भी इस वीडियो को शेयर करते हुए नेहा पक्ष में बात रखी। उन्होंने लिखा, 'कोई भी कमेंट करने से पहले देखें।'

     

     

     

     

     

     

     

     

    View this post on Instagram

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

     

    just watch before throwing up any comment... thanks...🙏🙏 . . @nehadhupia @mtvroadies #nehadhupia

    A post shared by THAKUR KASHISH PUNDIR (@kashishthakur_official) on

    गौरतलब है कि नेहा धूपिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। इसमें वह एक लड़के को डांट लगा रही हैं। इसकी वजह है कि लड़के ने अपनी गर्लफ्रैंड को थप्पड़ मारा है। हालांकि, उसकी गर्लफ्रैंड उसकी धोखा दे रही होती है। नेहा वायरल वीडियो में कहती दिख रही हैं कि यह उसकी च्वाइस है। आप उसे थप्पड़ नहीं मार सकते हैं। नेहा लड़के के ऊपर काफी भड़की हुई हैं और कुछ अपशब्द भी कहती हैं। 

    इसको लेकर नेहा धूपिया ने भी बयान जारी किया है। उन्होंने बयान जारी करते हुए लिखा,  'मैंने हिंसा के खिलाफ आवाज उठाई मगर दुर्भाग्य ये है कि मुझे समझा नहीं गया। एक शख्स ने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने उसे धोखा दे दिया था। इस वजह से उसने उसे एक थप्पड़ मार दिया। ये बात मुझे गलत लगी और मैंने उसकी क्लास ली।'