विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Animal: रणबीर कपूर ने किया खुलासा, 'एनिमल' में अपने किरदार के दौरान किया पिता ऋषि कपूर को याद

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Thu, 23 Nov 2023 06:19 PM (IST)

Animal रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल का ट्रेलर आज 23 नवंबर को जारी कर दिया गया है। हर ...और पढ़ें

अपने किरदार को लेकर क्या बोले रणबीर कपूर (Photo Credit: Instagram)
अपने किरदार को लेकर क्या बोले रणबीर कपूर (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal: रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'एनिमल' पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई है। आज 23 नवंबर को फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया गया है। 'एनिमल' के ट्रेलर ने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर रणबीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह ट्रेलर लॉन्च के दौरान अपने दिवंगत पिता ऋषि कपूर को याद करते नजर आ रहे हैं और फिल्म में अपने किरदार को निभाने पर बात कर रहे हैं।

संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल मुख्य मुख्य भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। 'एनिमल' के ट्रेलर के मुताबिक, रणबीर का किरदार अपने पिता के प्रति अपने प्यार को साबित करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Animal Trailer Reaction: रणबीर कपूर की एक्टिंग ने खड़े किए रोगंटे, सोशल मीडिया पर ट्रेलर के एक-एक सीन की चर्चा

रणबीर ने पिता ऋषि कपूर को किया याद

रणबीर ने ट्रेलर लॉन्च के दौरान मीडिया से बात करते हुए अपने किरदार को लेकर भी बात की। जब गुरुवार को दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रणबीर से पूछा गया कि इस गुस्सैल किरदार को निभाने के लिए उन्होंने किससे रेफरेंस लिया। इसके जवाब में एक्टर ने कहा 'मैं जब संदीप से मिला तो उन्हें यहीं पूछता था कि संदीप एक रेफरेंस दे। मैंने कभी ये... मतलब मैंने कभी ऐसा कुछ नहीं सुना, मुझे कभी ये चीजें महसूस नहीं हुई हैं। मुझे लगता है कि अंततः अवचेतन रूप से कहीं ना कहीं मुझे मेरे पापा की याद आ गई। जिस तरह से वो बात करते थे, वह एक बहुत ही भावुक और आक्रामक व्यक्ति थे।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

क्या दिखाया गया है ट्रेलर में

'एनिमल' की कहानी पिता और बेटे के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में बलबीर सिंह का किरदार अनिल कपूर निभा रहे हैं। बलबीर सिंह के लिए उनका बेटा अर्जुन यानी रणबीर पागल है। वह अपने पिता का प्यार पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। फिर कुछ ऐसा होता है कि वो अपनी बीवी गीतांजलि यानी रश्मिका मंदाना के साथ परिवार से दूर रहने लगता है। यह फिल्म सिनेमाघरों में 1 दिसंबर को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें: Animal Trailer Out: एनिमल का ट्रेलर हुआ रिलीज, रणबीर का दमदार एक्शन और विलेन बॉबी देओल को देख रुक जाएंगी सांसें