यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Animal: 'मेरे छोटे भाई ने दुनिया को हिलाकर...', Sunny Deol ने फिर की Bobby Deol की तारीफ, शेयर की अनदेखी तस्वीरें
Animal आज शुक्रवार को फिल्म एनिमल रिलीज होने वाली है। रणबीर कपूर स्टारर फिल्म को देखने के लिए हर किसी ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal: आज शुक्रवार को फिल्म 'एनिमल' रिलीज होने वाली है। रणबीर कपूर, संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म को लेकर हर किसी में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में बॉबी देओल विलेन के रोल में लीड एक्टर को जबरदस्त टक्कर देते हुए नजर आ रहे हैं। अब एक बार फिर भाई सनी देओल ने बॉबी देओल की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है।
कुछ दिनों पहले सनी देओल ने अपने सोशल मीडिया पर भाई बॉबी देओल की खून से लथपथ रोते हुए 'एनिमल' की एक तस्वीर शेयर की थी। अब फिर अभिनेता ने भाई के साथ कई फोटोज शेयर की हैं।
सनी देओल ने तारीफ करते हुए किया पोस्ट
सनी देओल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर छोटे भाई बॉबी देओल के साथ कई तस्वीरें शेयर की हैं। वह अक्सर अपने भाई पर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं। अब सनी देओल भाई को विलेन के रूप में देख कर काफी खुश नजर आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ कर रहे हैं।
View this post on Instagram
सनी देओल ने जो तस्वीरें शेयर की हैं, उसमें दोनों भाई मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही 'गदर 2' स्टार ने कैप्शन में लिखा 'मेरे छोटे भाई ने दुनिया को हिलाकर रख दिया है। ऑल गन्स फायरिंग में एनिमल को सफलता'। दोनों की इन फोटोज पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा 'सनी पाजी ने 'गदर 2' से गदर मचाया। अब बॉबी पाजी 'एनिमल' से गदर मचाएंगे'। एक अन्य ने लिखा 'भाई भाई तबाही'। इसके साथ ही कई अन्य लोगों ने भी कमेंट किए।
'एनिमल' की स्पेशल स्क्रीनिंग
फिल्म की रिलीज से पहले मुंबई में मेकर्स ने 'एनिमल' की स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया। इस स्क्रीनिंग में बॉबी देओल अपने परिवार के साथ नजर आए। वहीं, रणबीर और आलिया भी पूरे परिवार के साथ स्क्रीनिंग में पहुंचे।
बता दें कि फिल्म की कहानी पिता-बेटे के बॉन्ड पर दिखाई गई है। रणबीर कपूर अपने पिता बलवीर सिंह (अनिल कपूर) के प्यार के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। इसके साथ ही फिल्म में साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी मुख्य भूमिका में हैं।
