विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Animal: रणबीर के ऑनस्क्रीन पिता अनिल कपूर ने मिलाया बेटे के सबसे बड़े दुश्मन से हाथ, वायरल हो गयी ये तस्वीर

By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
Published: Tue, 28 Nov 2023 11:23 PM (GMT+05:30)

Animal रणबीर कपूर गैंगस्टर बनकर जल्द ही स्क्रीन पर धमाल मचाते हुए नजर आएंगे। संदीप रेड्डी वांगा की डार्क फिल्म ...और पढ़ें

अनिल कपूर ने बॉबी देओल संग किया पोज/ फोटो- Instagram
अनिल कपूर ने बॉबी देओल संग किया पोज/ फोटो- Instagram

HighLights

  1. एनिमल के दुश्मन संग पापा अनिल कपूर ने किया पोज
  2. बॉबी देओल संग सिक्स पैक एब्स दिखाते नजर आए अनिल कपूर
  3. 1 दिसंबर को रिलीज होगी 'एनिमल'

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal:रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' की उल्टी गिनती अब शुरू हो चुकी है। इस फिल्म को थिएटर में रिलीज होने में महज दो दिन बचे हैं। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म मूवी में पहली बार अनिल कपूर सांवरिया एक्टर के पिता की भूमिका अदा करते हुए नजर आएंगे।

वहीं बॉबी देओल संग भी रणबीर कपूर का जबरदस्त एक्शन दर्शकों को थिएटर में देखने को मिलेगा। 'एनिमल' के ट्रेलर के बाद से ही रणबीर कपूर को गैंगस्टर बने और बॉबी देओल को विलेन के रूप में देखने के लिए फैंस बेहद उत्साहित हैं।

हालांकि, फिल्म की रिलीज से पहले हाल ही में अनिल कपूर ने एक ऐसी फोटो शेयर की, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गयी।

'एनिमल' के दुश्मन के साथ पोज करते दिखे अनिल कपूर

ट्रेलर देखने के बाद फैंस ये अंदाजा लगा चुके हैं कि रणबीर कपूर 'एनिमल' में अपने पिता अनिल कपूर की मौत का बदला लेते हुए नजर आएंगे। ट्रेलर में रणबीर और बॉबी देओल के बीच जबरदस्त एक्शन भी दिखा। अब हाल ही में अनिल कपूर ने अपने ऑनस्क्रीन बेटे रणबीर कपूर के दुश्मन बॉबी देओल के साथ शर्टलेस होकर एक ऐसी फोटो शेयर की है, जिससे एनिमल एक्टर को थोड़ा बुरा जरूर लग सकता है।

यह भी पढ़ें: Animal की रिलीज से पहले मेकर्स को फिल्म में करने पड़े 5 बड़े बदलाव? CBFC ने इस शब्द को रिप्लेस करने का दिया आदेश

इस फोटो में अनिल कपूर और बॉबी देओल दोनों ही अपनी फिटनेस शो ऑफ करते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए अनिल कपूर ने लिखा, "एनिमल का बाप..एनिमल का दुश्मन..पोजिंग"।

अनिल कपूर-बॉबी देओल को साथ में देख यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

अनिल कपूर और बॉबी देओल की इस फोटो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अपनी एक्साइटमेंट नहीं रोक पा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "पांच रुपए की पेप्सी, दोनों भाई सेक्सी"। दूसरे यूजर ने लिखा, "थर्स्ट ट्रैप"। अन्य यूजर ने लिखा, "भाई इनके सामने हम बुड्ढे हो चले हैं"।

View this post on Instagram

A post shared by anilskapoor (@anilskapoor)

एक और अन्य यूजर ने अनिल कपूर की तारीफ करते हुए कहा, "सर आप हमेशा हमारे लिए एक प्रेरणा हो"। आपको बता दें कि संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी एनिमल 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

यह भी पढ़ें: Animal: बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ का बिजनेस कर पाएगी रणबीर कपूर की 'एनिमल'? निर्देशक ने लगाई इस बात पर मुहर