विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Animal: 'एनिमल' के लिए रणबीर कपूर ने पहना प्रोस्थेटिक बॉडीसूट, वीडियो देख फैंस दे रहे ऐसा रिएक्शन

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Fri, 08 Dec 2023 08:36 PM (GMT+05:30)

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो गया है। यह फिल्म अपने ...और पढ़ें

रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल (Photo Credit: X)
रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल (Photo Credit: X)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' अपने पहले दिन से ही सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म को ऑडियंस से पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों तरह का रिस्पॉन्स मिल रहा है। कुछ लोग फिल्म देखने के बाद रणबीर कपूर और अन्य स्टार्स की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ फिल्म में दिखाए गए सीन से खुश नहीं हैं।

अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर कपूर अपने किरदार को उम्रदराज और पॉट-बेलिड लुक दिखाने के लिए प्रोस्थेटिक्स का भी इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Animal Day 8 Box Office Collection: 'एनिमल' ने तोड़ा Sanju का रिकॉर्ड, 8वें दिन हुई बंपर नोटों की बरसात

रणबीर कपूर ने पहना आर्टिफिशियल बॉडीसूट

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर कपूर को आर्टिफिशियल पॉट बेली पहने दिखाया जा रहा है। एक्टर सिलिकॉन बॉडीसूट का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद, अभिनेता के कुछ फैंस ने फिल्म में उनके समर्पण और प्रयास के लिए उनकी सराहना की, जबकि कई ने सवाल उठाया कि प्रोस्थेटिक्स का उपयोग करने के बजाय स्वाभाविक रूप से उनका वजन क्यों नहीं बढ़ा गया।

View this post on Instagram

A post shared by Ranbir Kapoor Universe (@ranbirkapooruniverse)

रणबीर ने की कड़ी मेहनत

कुछ समय पहले ही रणबीर कपूर के फिटनेस कोच शिवोहम ने अपने सोशल मीडिया पर उनकी कई फोटो और वीडियो शेयर की थीं। उस पोस्ट में उन्होंने रणबीर की कड़ी मेहनत की झलक दिखाई और एक्टर के शेड्यूल के बारे में भी बताया। वीडियो में देखा गया कि कैसे रणबीर कपूर जिम में पसीना बहाते हुए नजर आए।

बॉक्स ऑफिस पर हुआ एक हफ्ता

एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर अपना एक हफ्ता पूरा कर लिया है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें, तो इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 338.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड फिल्म 500 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी है। रिलीज के 7वें दिन फिल्म ने हिंदी बॉक्स ऑफिस पर 22.35 करोड़ का बिजनेस किया।

यह भी पढ़ें: Allu Arjun ने किया फिल्म 'एनिमल' का रिव्यू, रणबीर कपूर की परफॉरमेंस को लेकर कही ये बात