विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Animal: रणबीर कपूर ने 'एनिमल' प्रमोशन के दौरान दिखाया राहा के नाम का टैटू, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Fri, 24 Nov 2023 03:06 PM (IST)

Animal साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल 1 दिसंबर को रिलीज हो रही है। रणबीर कपूर से लेकर फिल्म की ...और पढ़ें

रणबीर ने बनवाया बेटी 'राहा' के नाम का टैटू (Photo Credit: Instagram)
रणबीर ने बनवाया बेटी 'राहा' के नाम का टैटू (Photo Credit: Instagram)

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Animal: रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'एनिमल' को रिलीज होने ने अब बस कुछ ही दिन बाकी है। ऐसे में पूरी टीम फिल्म का जमकर प्रोमोशन कर रही है। हाल ही में, रणबीर तेलुगु सुपरस्टार नंदामुरी बालकृष्ण द्वारा होस्ट किए गए शो अनस्टॉपेबल विद एनबीके में दिखाई दिए।

इस शो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें रणबीर 'राहा' के नाम का टैटू दिखा रहे हैं, जो उन्होंने हाल ही में अपने कंधे पर बनवाया है।

यह भी पढ़ें: Animal: क्या रणबीर कपूर और प्रभास करेंगे साथ काम? डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने दिया दिलचस्प जवाब

रणबीर ने बनवाया बेटी 'राहा' के नाम का टैटू

रणबीर कपूर के फैन पेजों द्वारा सोशल मीडिया हैंडल एक्स (ट्विटर) पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक्टर होस्ट को बेटी राहा के नाम का नया टैटू दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। 'एनिमल' एक्टर ने राहा का नाम अपने कंधे पर गुदवाया है और उसे इसे शो में दिखाया। बता दें कि रणबीर और आलिया भट्ट ने नवंबर 2022 में बेटी राहा कपूर का स्वागत किया था।

इससे पहले साल 2022 में मैशेबल इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में जब रणबीर कपूर से उनके टैटू के बारे में पूछा गया था। उस समय एक्टर ने कहा था कि उनके पास कुछ भी नहीं है। हालांकि, उम्मीद है यह जल्द ही बन सकता है। उस समय रणबीर ने कहा था कि हो सकता है कि मेरा बच्चों के नाम का हो या मुझे नहीं पता'।

बेटी की तस्वीर दिखाने पर क्या बोले रणबीर

कुछ समय पहले जूम के जरिए फैंस के साथ बातचीत में, रणबीर ने खुलासा किया कि अगर उन्होंने मीडिया को राहा की तस्वीरें दिखाईं तो आलिया उन्हें 'मार' देंगी। इसके साथ ही फैंस के साथ बातचीत में रणबीर ने यह भी कबूल किया कि जब भी वह करीबियों से मिलते हैं, तो अक्सर राहा की तस्वीरें दिखाते हैं। रणबीर ने बताया कि 'मैं जहां भी जाता हूं, वह एकमात्र ऐसी इंसान हैं, जिसके बारे में मैं दिखावा करता हूं। मैं जिस किसी से भी मिलता हूं, कहता हूं, 'तुम मेरी बेटी को देखना चाहते हो या क्या'।

यह भी पढ़ें: Animal: 'एडल्ट कभी खुशी कभी गम है एनिमल', रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म को डार्क बताने पर दिया ये जवाब