अनिल कपूर का ख़ुलासा, रेस 3 में काम करने से मना किया गया था
अनिल कपूर जल्द ही ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ फिल्म फन्ने खान में नज़र आएंगे। वो अपनी बेटी सोनम कपूर के साथ एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में भी लीड रोल कर रहे हैं।
रुपेशकुमार गुप्ता मुंबई। फिल्म अभिनेता अनिल कपूर ने मुंबई में पत्रकारों से हुई बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें फिल्म रेस 3 में काम करने से कई लोगों ने मना किया था।
रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी रेस 3 ऐसी फिल्म है, जिसकी क्रिटिक्स ने ख़ूब बुराई की थी। फिल्म में अनिल कपूर ने विलेन का रोल निभाया था। अनिल कपूर कहते हैं कि जब उन्हें रेस 3 की कहानी ऑफर हुई थी और जैसे- जैसे लोगों को इस बारे में पता चला तो उन लोगों ने अनिल कपूर से कहा था कि इस फिल्म में काम मत करो क्योंकि उनका मानना था कि फिल्म की स्टार कास्ट कमजोर है लेकिन इस पर अनिल कपूर ने उन लोगों से कहा कि वह किसी की बात सुनते नहीं और जो उन्हें अच्छा लगता है, जो उनका दिल कहता है उसी चीज को करते हैं। जिसके चलते उन्होंने इस फिल्म में काम किया और आज नतीजा सबसे सामने है।
इस मौके पर अनिल कपूर ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात की हैरानी थी कि लोग पहले से ही इस बात का अंदाजा कैसे लगा सकते हैं कि कौन से फिल्म चलेगी और कौन से नहीं। फिल्म रेस 3 में सलमान खान के अलावा डेजी शाह, जैकलीन फर्नांडिस और बॉबी देओल की अहम भूमिकाएं थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है। हालांकि इस फिल्म से जितनी अपेक्षा थी, उस कसौटी पर फिल्म खरी नहीं उतरी। अनिल कपूर जल्द ऐश्वर्या राय बच्चन और राजकुमार राव के साथ फिल्म फन्ने खान में नज़र आएंगे। वो अपनी बेटी सोनम कपूर के साथ एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में भी लीड रोल कर रहे हैं।
अनिल जब पिछले दिनों सलमान के शो दस का दम में गए थे तो उन्होंने वहां बताया था कि 'मेरे साथ तो ऐसा कई बार हुआ है। आप तो अच्छी तरह से जानते हैं कि मैंने माधुरी के साथ कितनी फिल्में की हैं। अनिल की इस बात से स्पष्ट हैं कि उन्होंने सुनीता को कई बार गलती से माधुरी का नाम लेकर पुकारा होगा। अनिल ने यह बात स्वीकारी कि यह सच है कि एक वक्त था जब वह माधुरी के साथ अधिक फिल्में करते थे तो जाहिर है उनके साथ ही अधिक वक़्त बिताते थे।
यह भी पढ़ें: मेलबर्न फिल्म फेस्टिवल: संजू और पद्मावत में तगड़ा मुकाबला