मुबारकां में अलग लुक में नज़र आयेंगे अनिल कपूर, देखें उनकी सबसे लेटेस्ट तस्वीरें
डायरेक्टर अनीज बज़्मी की यह फ़िल्म एक रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म होगी। बहरहाल, अनिल कपूर का यह लुक वाकई अलग है..
मुंबई। अनिल कपूर एक ऐसे एक्टर हैं जिनका जादू समय के साथ बढ़ता ही गया है। फ़िल्म से लेकर टीवी के पॉपुलर शो '24' के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड जीत चुका यह नायक आज भी अपने हर किरदार पर बहुत मेहनत करता है। अनिल कपूर गुरुवार को एक समारोह में जब नजर आये तो वो थोड़े अलग लग रहे थे। लेकिन, यह समझते बिल्कुल भी देर नहीं लगी कि यह लुक आने वाली फ़िल्म 'मुबारकां' को लेकर उनकी तैयारी का हिस्सा है।
इसे भी पढ़ें: कुछ इस अंदाज़ में मिले दोनों जॉली, अक्षय ने कहा शुक्रिया अरशद
आपने उनको इस तरह से किसी पार्टी या अवसर पर पहुंचते नहीं देखा होगा। उनका यह स्टाइल काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि 'मुबारकां' फ़िल्म जुलाई में रिलीज़ हो रही है। फ़िल्म में अनिल कपूर के साथ अर्जुन कपूर, इलियाना डी क्रूज़, आथिया शेट्टी मुख्य भूमिका में हैं।
इसे भी पढ़ें: गोविंदा की मानें तो करण जौहर से ज्यादा खतरनाक और जेलस इंसान कोई नहीं
दिलचस्प यह भी है कि अनिल और अर्जुन जो रियल लाइफ में भी चाचा-भतीजा हैं, फ़िल्म में उसी भूमिका में होंगे। जहां तक बात अनिल कपूर के लुक की है तो फ़िल्म 'मुबारकां' में करतार सिंह बने अनिल कुछ इसी स्टाइल में नज़र आ सकते हैं। हालांकि, यह अभी इनिशियल लुक है जो धीरे-धीरे और बदलने वाला है। ज़ाहिर सी बात है इन स्टाइलिश जैकेट और जींस के बजाय फ़िल्म में उनका किरदार अपने गेटअप में होगा। लेकिन हां, इन तस्वीरों में उन्होंने जो पगड़ी पहनी है उससे उनके किरदार की एक सांकेतिक झलक ज़रूर मिलती है।
समंदर किनारे प्रियंका चोपड़ा समेत ये 5 एक्ट्रेसेस ऐसे कर रही हैं आउटिंग, लेटेस्ट तस्वीरें
डायरेक्टर अनीज बज़्मी की यह फ़िल्म एक रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म होगी। बहरहाल, अनिल कपूर का यह लुक वाकई अलग है। अनिल कपूर इस लुक में सुभाष घई द्वारा आयोजित एक पार्टी में पहुंचे थे। यह पार्टी घई ने सुपरहिट फ़िल्म 'राम लखन' के तीस साल पूरे होने के मौके पर गुरुवार 9 फरवरी को दी थी।