Move to Jagran APP

पिता अनिल और बेटी सोनम बिग स्क्रीन पर साथ, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा का ट्रेलर रिलीज

फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा अगले साल 1 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है।

By Rahul soniEdited By: Published: Thu, 27 Dec 2018 02:37 PM (IST)Updated: Thu, 27 Dec 2018 02:37 PM (IST)
पिता अनिल और बेटी सोनम बिग स्क्रीन पर साथ, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा का ट्रेलर रिलीज
पिता अनिल और बेटी सोनम बिग स्क्रीन पर साथ, एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा का ट्रेलर रिलीज

मुंबई। आपने अनिल कपूर की फिल्म 1942 अ लव स्टोरी का प्रसिद्ध गीत एक लड़की को देखा तो एेसा लगा देखा और सुना होगा। इस खूबसूरत गीत को एक बार फिर याद करने का समय आ गया है क्योंकि इस नाम वाले टाइटल से फिल्म रिलीज होने जा रही है जिसमें अनिल कपूर खुद अहम भूमिका में नजर आएंगे। हम बात कर रहे हैं फिल्म एक लड़की को देखा तो एेसा लगा की जिसका ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। 

loksabha election banner

सोनम कपूर, अनिल कपूर, राजकुमार राव और जूही चावला स्टारर फिल्म एक लड़की को देखा तो एेसा लगा का ट्रेलर हाल ही में रिलीज कर दिया गया है। फिल्म की कहानी दिलचस्प नजर आ रही है जिसमें एक पंजाबी परिवार की लड़की स्वीटी मतलब सोनम कपूर की शादी उसके पिता अनिल कपूर किसी अच्छे लड़के से करवाना चाहते हैं। लेकिन इसके बीच क्या-क्या परेशानियां आती हैं और स्वीटी को किससे प्यार होता है यह इस ट्रेलर में देखा जा सकता है। 

इस फिल्म को शैली चोपड़ा ने डायरेक्ट किया है। वही फिल्म को विधु विनोद चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म अगले साल 1 फरवरी 2019 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। आपको एक खास बात बता दें कि बॉलीवुड में ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब अनिल कपूर अपनी बेटी सोनम कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। सोनम कपूर के अपोज‍िट राजकुमार राव नजर आ रहे हैं। फ‍िल्म में जूही चावला अहम रोल में हैं, ज‍िनकी अनिल कपूर से अच्छी बॉन्डिंग दिखाई गई है। 

यह भी पढ़ें: शाहरुख़ खान ने खुद को बताया सलमान खान का Fan, कटरीना ने लिखा Keep being

यह भी पढ़ें: सलमान ने भाईयों और जीजा संग मनाया था क्रिसमस, तो प्रियंका चोपड़ा ने ससुराल में, देखें वीडियो और तस्वीरें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.