Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'वेलकम' के बाद फिर एंटरटेन करेंगे अनिल कपूर और नाना पाटेकर, अक्षय कुमार की 'हाउसफुल' 5 ने बनाई इनकी जोड़ी?

    Updated: Wed, 13 Mar 2024 12:53 PM (IST)

    अक्षय कुमार एक साथ मल्टीपल प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं। साल 2024 में उनकी कई फिल्में आने वाली हैं और कुछ अभी प्री- प्रोडक्शन स्टेज में हैं। इनमें से एक हाउसफुल 5 है। अक्षय कुमार ने हाल ही में फिल्म का एलान करते हुए रिलीज डेट का खुलासा किया था। वहीं अब हाउसफुल 5 में नाना पाटेकर और अनिल कपूर की एंट्री की अपडेट आई है।

    Hero Image
    फिर एंटरटेन करेंगे अनिल कपूर और नाना पाटेकर, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अनिल कपूर और नाना पाटेकर बॉलीवुड की आइकोनिक जोड़ी है। फिल्म वेलकम में दोनों की जुगलबंदी ने इन्हें यादगार बना दिया। हालांकि, वेलकम 3 में इनके शामिल न होने की खबर ने फैंस को निराश कर दिया था। वहीं, अब खबर आई है कि अनिल कपूर और नाना पाटेकर की जोड़ी फिर साथ नजर आने वाली है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अनिल कपूर और नाना पाटेकर इस बार वेलकम 3 को लेकर नहीं, बल्कि अक्षय कुमार की हाउसफुल 5 (Housefull 5) को लेकर चर्चा में आए हैं। मेकर्स ने दोनों को इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी में शामिल करने का इरादा किया है।

    यह भी पढ़ें- War 2 और 'पठान 2' में नहीं होगा सलमान खान को कैमियो, इस वजह से दो बड़ी फिल्मों से कटा 'टाइगर' का पत्ता ?

    फिर बनी नाना पाटेकर और अनिल कपूर की जोड़ी

    अक्षय कुमार ने कुछ दिनों पहले हाउसफुल 5 को  लेकर घोषणा की थी। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान कर दिया गया था। वहीं, अब फिल्म की स्टार कास्ट फाइनल की जा रही है। पिछली फिल्मों की तरह हाउसफुल 5 भी मल्टी स्टारर फिल्म होगी। इस लिस्ट में मेकर्स ने अनिल कपूर और नाना पाटेकर को भी शामिल कर लिया है। पीपिंगमून की रिपोर्ट के अनुसार, नाना पाटेकर और अनिल कपूर ने हाउसफुल 5 के लिए हामी भी भर दी है।

    यह भी पढ़ें- Salman Khan ने ईद के लिए कसी कमर, 'द बुल' के बाद अगले मास्टर स्ट्रोक के लिए तैयार, आगे बढ़ा इस फिल्म का काम?

    कब रिलीज होगी फिल्म ?

    हाउसफुल 5 में एक बार फिर अक्षय कुमार और रितेश देशमुख लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म में अनिल कपूर और नाना पाटेकर के अलावा बॉबी देओल को भी शामिल करने की जानकारी आई है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी पुष्टि नहीं की गई है। हाउसफुल 5 का डायरेक्शन तरुण मनसुखानी कर रहे हैं, जो दोस्ताना बनाने के लिए जाने जाते हैं। वहीं, प्रोड्यूस साजिद नाडियाडवाला कर रहे हैं। फिल्म 2025 में 6 जून को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी। इस साल के अंत तक हाउसफुल 5 के फ्लोर पर आने की उम्मीद जताई जा रही है।