Move to Jagran APP

दूल्हे ने जयमाला की स्टेज पर बदल ली दुल्हन, रोता बिलखता रहा लड़की का बाप, और फिर...

Angry groom changed Bride on Jaimala Stage गुस्से में आग बबूला लड़के का पिता कहता है- इन लोगों ने हमारे साथ धोखा किया है चलो यहां से किसी भी हाल में ये शादी नहीं हो सकती है। दूल्हे ने लड़की का चेहरा देखा और वो भी गुस्से में तमतमा गया।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Published: Thu, 02 Jun 2022 10:59 AM (IST)Updated: Thu, 02 Jun 2022 12:19 PM (IST)
Angry groom changed Bride on wedding Jaimala Stage (Pic: Maithili Bazar Youtube Page)

नई दिल्ली, जेएनएन।Angry Groom Changed Bride on Wedding Jaimala Stage: देश में सबसे बड़ा उत्सव होता है शादी, इसके लिए जाने लोग बरसों इंतजार करते हैं। बेटी का पिता अपने पूरे जीवन की जमा पूंजी शादी में खर्च कर देता है। कभी तो लकड़े वाले खुश हो जाते हैं तो कभी डिमांड पूरी न होने पर शादियों में मारपीट तक की नौबत आ जाती है। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें लड़की के बाप की एक गलती की वजह से दूल्हा स्टेज पर अपनी दुल्हन बदल लेता है। जयमाला के समय की इस घटना के वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं।

loksabha election banner

वायरल हो रहे इस वीडियो में दूल्हा स्टेज पर शान से खड़ा है। घर की महिलाएं लड़की को जयमाला के लिए लाती हैं। दुल्हन बनी लड़की पूरा घुंघट निकाले हुए है, महिलाएं गीत गाती हुई उसे स्टेज तक लेकर आती हैं। दुल्हन, होने वाले दूल्हे को रसगुल्ला खिलाती है फिर जैसे ही दुल्हन का जारा सा चेहरा नजर आता है तो लड़के के पिता फौरन कूद के स्टेज पर आ जाते हैं और लड़के से कहता है कि ये वो लड़की नहीं जो हमें दिखाई गई थी। दूल्हा हैरान रह जाता है। गुस्से में आग बबूला लड़के का पिता कहता है कि इन लोगों ने हमारे साथ धोखा किया है, चलो यहां से, किसी भी हाल में ये शादी नहीं हो सकती है।

दूल्हे ने लड़की का चेहरा देखा और वो भी गुस्से में तमतमा गया कि जो लड़की दिखाई गई थी वो खूबसूरत थी और ये लड़की इतनी बुरी है। बात बिगड़ती देख लड़की का पिता आगे आता है और लड़के वालों के आगे हाथ जोड़ता है। वो कहता है कि हां किया तो है पर, जो किया मजबूरी में किया। बड़ी लड़की जरा भी सुंदर नहीं, कोई इससे शादी नहीं कर रहा था। सब छोटी लड़की को पसंद करते, ऐसे में हम कैसे बड़ी लकड़ी से पहले छोटी लड़की की शादी करते। आपको छोटी बेटी दिखाई थी और जयमाला के लिए बड़ी वाली आई है।

लड़की के बाप की हालत देख दूल्हे का दिल पिघल गया और उसने कहा कि वो ये शादी करेगा। दूल्हे का पिता किसी हाल में मानने को तैयार नहीं, पर दूल्हा अड़ जाता है कि वो इसी लड़की से शादी करेगा। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.