जयमाला की स्टेज पर ही दुल्हन पर टूट पड़ा दूल्हा और जमकर हुई हाथापाई, फिर ससुराल वालों ने जमाई राजा का बनाया ऐसा हाल..
Angry Groom Beat Up The Bride दूल्हे का ये पागलपन देख जयमाला की स्टेज पर खड़े लोग हैरान रह गए। उन्होंने इस सनकी दूल्हे को रोकने की कोशिश तो की पर वो किसी भी हाल में मानने को तैयार नहीं था।
नई दिल्ली, जेएनएन। शादी सात जन्मों का बंधन होता है, लोग अच्छा जीवन साथी पाने के लिए जाने क्या-क्या जतन करते हैं। घरवाले भी पूरी कोशिश करते हैं कि लड़का और लड़की के बीच अच्छा तालमेल रहे। पर सोशल मीडिया पर कभी-कभी ऐसे वीडियोज देखने को मिल जाते हैं जिसके बाद शादी से लोगों का भरोसा ही उठ जाए। यूट्यूब पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दूल्हे को किसी बात पर गुस्सा आ जाता है और वो आव देखता है ना ताव दुल्हन पर टूट पड़ता है। जयमाला की स्टेज पर दूल्हा सबके सामने तड़ा तड़ दुल्हन पर थप्पड़ बरसाने लगता है। वहां मौजूद लोग शॉक्ड रह जाते कि आखिर अचानक ये हो क्या गया?
वायरल हो रहे इस वीडियो में दूल्हा अपनी दुल्हन का इंतजार कर रहा है। वो सजी धजी आती है और पास में खड़ी दुल्हन की सहेलियां उसे दूल्हे को मिठाई खिलाने के लिए कहती हैं। वो बड़े प्यार से दूल्हे को मिठाई खिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाती है, दूल्हा मना कर देता है। इससे नाराज दुल्हन मिठाई फेंक देती है। फिर जब दूल्हा खिलाने जाता है तो दुल्हन भी बदला लेती है और खाने से इनकार देती है। बस फिर क्या था, दूल्हा तो पहले से ही गुस्से में था। उसने आव देखा न ताव दुल्हन को थप्पड़ ही थप्पड़ मारने लगा।
दूल्हे का ये पागलपन देख जयमाला की स्टेज पर खड़े लोग हैरान रह गए। उन्होंने इस सनकी दूल्हे को रोकने की कोशिश तो की, पर वो किसी भी हाल में मानने को तैयार नहीं था। उसने दुल्हन को पीट पीटकर बेहाल कर दिया। इस वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि जब ये सबके सामने ऐसी हरकत कर रहा है, तो अकेले में क्या करेगा। तो वहीं कुछ लोग लड़की से ये शादी तोड़ने के लिए कह रहे हैं।