Move to Jagran APP

जयमाला की स्टेज पर दुल्हन ने दी दूल्हे को धमकी, गुस्साए दूल्हे राजा ने किया शादी से इनकार तो लड़की वालों ने बनाया ऐसा हाल...

Angry Bride Threatened Groom On Jaimala Stageसोशल मीडिया पर ये वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 54 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। लोग हैरान हो रहे हैं और सलाम कर रहे हैं इस दुल्हन की दबंगई को।

By Ruchi VajpayeeEdited By: Published: Mon, 13 Jun 2022 04:35 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jun 2022 08:31 AM (IST)
जयमाला की स्टेज पर दुल्हन ने दी दूल्हे को धमकी, गुस्साए दूल्हे राजा ने किया शादी से इनकार तो लड़की वालों ने बनाया ऐसा हाल...
Angry bride threatened groom on Jaimala stage

नई दिल्ली, जेएनएन। सोशल मीडिया पर दूल्हे और दुल्हन की मजेदार हरकतों के वीडियो की भरमार है। कहीं दूल्हा अपनी होने वाली पत्नी को जबरदस्ती मिठाई खिलाने को लेकर मारपीट पर उतर आता है, तो कहीं बाराती ऐसा डांस करते हैं कि जिसे देख हंसते हंसते लोगों के पेट में बल पड़ जाता है। अब एक हटकर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दबंग दुल्हन अपने दूल्हे को ऐसी धमकी देती कि बेचारा मुंह देखता रह जाता है।

loksabha election banner

वायरल हो रहे इस वीडियो में दूल्हा बेसब्री से जयमाला की स्टेज पर इंतजार कर  रहा है। दुल्हन अपनी सहेलियों और भाभी के साथ वरमाला लेकर आती और मुस्कुराते हुए दूल्हे को बस देखती रहती है। फिर बारी आती है माला पहनाने की। जाने इसी समय दुल्हन को क्या सूझता है कि वो सीधे दूल्हे को धमकी देने लगती है। लड़के की शक्ल देखने लायक होती है, उसे पहले तो कुछ समझ ही नहीं आता। वो बस दुल्हन का मुंह ताकता रह जाता है, पर लड़की उसे लगातार धमकाती रह जाती है।

दूल्हे को अब गुस्सा आना शुरू हो जाता है, लड़की की भाभी जैसे ही उसे वरमाला पहनाने को देती है। वो आव देखता है ना ताव, बस सीधे चलता चला जाता है। लड़का स्टेज से उतरता चला जाता है। लड़की की भाभी दौड़कर आती है और उसे रोकने लगती है। दूल्हा किसी की नहीं सुनता और भाभी हाथ जोड़ती रह जाती है, वो दुल्हन को भी समझाती है पर कोई फायदा नहीं होता, गुस्से से लाल होता दूल्हा सीधे निकल जाता है।

सोशल मीडिया पर ये वीडियो ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक 54 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। लोग हैरान हो रहे हैं और सलाम कर रहे हैं इस दुल्हन की दबंगई को। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.