Move to Jagran APP

अंगद बेदी ने दिखाई बेटे की पहली झलक, नेहा धूपिया की गोद में नजर आए 'बेबी बेदी'

बेटे के जन्म के बाद से ही अंगद बेदी बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर पत्नी नेहा धूपिया का हाल बताते रहते हैं। अब हाल ही में अंगद बेदी ने पहली बार अपने बेटे की झलक दिखाई है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Fri, 08 Oct 2021 03:08 PM (IST)Updated: Fri, 08 Oct 2021 03:08 PM (IST)
अंगद बेदी ने दिखाई बेटे की पहली झलक, नेहा धूपिया की गोद में नजर आए 'बेबी बेदी'
अंगद बेदी, नेहा धूपिया ने दिखाई बेटे की पहली झलक, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के क्यूट कपल की लिस्ट में शुमार अंगद बेदी और नेहा धूपिया हाल ही में दूसरी बार माता- पिता बने हैं। नेहा धूपिया ने कुछ दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया है। बेटे के जन्म के बाद से ही अंगद बेदी बेहद खुश हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर पत्नी नेहा धूपिया का हाल बताते रहते हैं। अब हाल ही में अंगद बेदी ने पहली बार अपने बेटे की झलक दिखाई है। जिसे देख नेहा और अंगद के फैंस के बीच उनके बेटे को देखने का उत्साह और भी ज्यादा बढ़ गया है।

loksabha election banner

अंगद बेदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अक्सर कई पोस्ट फैंस के साथ शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में अंगद बेदी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नेहा धूपिया और अंगद बेदी साथ में बैठे हैं, नेहा गोद में उनका बेटा है। अंगद वीडियो में बेटे के पैर दिखाते हुए कहते हैं कि कितने छोटे- छोटे पैर हैं। अंगद खुद भी बेटे के ऊपर प्यार बरसाते हैं। वीडियो में नेहा भी अंगद को किस करते हुए नजर आती हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by ANGAD BEDI (@angadbedi)

अंगद बेदी के इस वीडियो पर नेहा धूपिया ने भी कमेंट किया है। नेहा ने कमेंट करते हुए इस वीडियो पर लिखा 'मेरे दिल' इसके साथ उन्होंने ढेर सारी हार्ट शेप ईमोजी भी बनाई है। नेहा धूपिया और अंगद बेदी के इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो पर लोग कमेंट कर बच्चे को और नेहा- अंगद को ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं। इसी के साथ लोग नेहा और अंगद से बेटे का चेहरा दिखाने के लिए भी कह रहे हैं।

बता दें कि हाल ही में 3 अक्टूबर को नेहा धूपिया ने बेटे को जन्म दिया है। अब नेहा धूपिया और उनके बेटे की अस्पताल से छुट्टी भी हो गई है। ये वीडियो अंगद ने नेहा के डिस्चार्ज होने के बाद ही शेयर किया है। वहीं इससे पहले अंगद ने नेहा का अस्पताल से वीडियो शेयर किया था जिसमें वो डिलीवरी के लिए जाते समय घबरा रही थीं। अंगद ने उन्हें कंसोल किया था। जिसके बाद वो ऑपरेशन थिएटर में गई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.